मेलबर्न में खेले जा रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में भारत ने पहली पारी में शुरुआती बढ़त हासिल की है। ऑस्ट्रेलिया को शुरुआती झटके देने के साथ ही भारतीय टीम मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। भारतीय गेंदबाजों की सटीक लाइन लेंथ के आगे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज संघर्ष करते दिखे। मेजबान टीम ने 134 रन के स्कोर पर ही अपने शीर्ष के पांचों खिलाड़ियों का विकेट खो दिया।
AUSvIND: डेब्यू में सिराज ने दिया ऑस्ट्रेलिया को करारा झटका, बीते माह ही पिता को खोया था
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया 38 रन पर तीन विकेट गंवाकर जूझ रही थी, लेकिन मार्नस लाबुशेन ने ट्रेविस हेड के साथ मिलकर टीम को संभाला और चौथे विकेट के लिए 86 रनों की अहम साझेदारी की। हालांकि हेड के आउट होने के बाद लाबुशेन भी ज्यादा देर तक टिक नहीं पाए और सिराज का शिकार हुए। अच्छी लय में नजर आ रहे मार्नस लाबुशेन एक बार फिर से अपने अर्धशतक से चूक गए। उन्हें भारत की तरफ से डेब्यू कर रहे दो युवा खिलाड़ियों ने मिलकर पवेलियन की राह दिखाई।
Maiden Test wicket for Mohammed Siraj and maiden Test catch for @RealShubmanGill 😎💪
Labuschagne is OUT for 48 and AUS are 134-5. #TeamIndia #AUSvIND pic.twitter.com/UntPC8hkcI
लाबुशेन 48 रन बनाकर खेल रहे थे और अपने अर्धशतक के करीब थे लेकिन अपना पहला टेस्ट खेल रहे 26 वर्षीय सिराज ने 50वें ओवर की तीसरी गेंद पर उन्हें दूसरे डेब्यू खिलाड़ी शुभमन गिल के हाथों कैच करवा दिया। लाबुशेन के इस विकेट के साथ ही ऑस्ट्रेलिया को पांचवां बड़ा झटका लगा।
बता दें कि इससे पहले मार्च 2006 में भारत की तरफ से डेब्यू करते हुए मुनाफ पटेल और पीयूष चावला ने साथ मिलकर विपक्षी खिलाड़ी का विकेट चटकाया था। तब चावला की गेंद पर पटेल ने इंग्लैंड के ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ को अपना शिकार बनाया था।
बात करें सिराज की तो उनके लिए यह विकेट बेहद अहम है क्योंकि उन्होंने पिछले महीने ही अपने पिता को खो दिया। मोहम्मद गौस का हैदराबाद में निधन हो गया था, लेकिन ऑस्ट्रेलिया दौरे पर होने की वजह से सिराज अपने पिता की अंतिम यात्रा में भी शामिल नहीं हो पाए थे। हालांकि बीसीसीआई ने उन्हें ऑस्ट्रेलिया से भारत लौटने की इजाजत दी थी लेकिन तेज गेंदबाज ने राष्ट्रीय टीम के साथ रहने का फैसला किया था।