फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AUS U19 vs IND U19: Indian Under-19 team defeated Australia by 7 wickets in the shortest youth Test

AUS U19 vs IND U19: भारतीय अंडर-19 टीम ने रचा इतिहास, सबसे छोटे यूथ टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से हराया

Wed, 08 Oct 2025 06:52 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मकाय
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मकाय Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 08 Oct 2025 06:52 PM IST
सार

मकाय में खेला गया यह मुकाबला अब तक का सबसे छोटा यूथ टेस्ट है, जो सिर्फ 886 गेंदों (147.4 ओवर) में खत्म हो गया। इससे पहले सबसे छोटे यूथ टेस्ट का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज अंडर-19 टीम के नाम दर्ज था, जिसने 1995 में फैसलाबाद में पाकिस्तान की अंडर-19 टीम को 992 गेंदों (165.2 ओवर) में पांच विकेट से हराया था।

विज्ञापन
AUS U19 vs IND U19: Indian Under-19 team defeated Australia by 7 wickets in the shortest youth Test
भारतीय अंडर-19 टीम - फोटो : Twitter

विस्तार

भारतीय अंडर-19 टीम ने बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे यूथ टेस्ट में सात विकेट से जीत दर्ज की। इसी के साथ भारत ने दो यूथ टेस्ट मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। मकाय में खेला गया यह मुकाबला अब तक का सबसे छोटा यूथ टेस्ट है, जो सिर्फ 886 गेंदों (147.4 ओवर) में खत्म हो गया। इससे पहले सबसे छोटे यूथ टेस्ट का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज अंडर-19 टीम के नाम दर्ज था, जिसने 1995 में फैसलाबाद में पाकिस्तान की अंडर-19 टीम को 992 गेंदों (165.2 ओवर) में पांच विकेट से हराया था। उस मैच में पाकिस्तान टीम की कप्तानी शाहिद अफरीदी ने की थी।
विज्ञापन

शुरुआती पारियों में दोनों टीमों की बल्लेबाजी फीकी रही
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी, लेकिन शुरुआती 10 ओवरों में ही आधी टीम पवेलियन लौट गई। विकेटकीपर एलेक्स ली यंग (66 रन) ने संघर्ष किया, लेकिन पूरी टीम 43.3 ओवर में 135 रन पर ढेर हो गई। भारत की ओर से हेनिल और खिलन पटेल ने तीन-तीन विकेट लिए। भारत की पहली पारी में कप्तान आयुष म्हात्रे और युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी बड़ी पारी नहीं खेल सके। कोई भी भारतीय बल्लेबाज 30 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सका, लेकिन पांच बल्लेबाजों ने 20 से अधिक रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के केसी बार्टन (4/57) ने अच्छी गेंदबाजी की, मगर 23 एक्स्ट्रा रन के सहारे भारत ने 36 रन की बढ़त हासिल की।

भारत ने 12.2 ओवर में हासिल किया लक्ष्य
दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत और भी खराब रही। दो बल्लेबाज बिना खाता खोले आउट हुए और स्कोर 29/5 तक पहुंच गया। यंग ने फिर संभालने की कोशिश की, लेकिन 38 रन ही बना सके। टीम 116 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से हेनिल ने फिर तीन विकेट लिए और नमन पुष्पक ने शानदार 3/19 झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए वैभव सूर्यवंशी (0) पहली ही गेंद पर आउट हो गए, जबकि कप्तान आयुष म्हात्रे (13 रन) ने तीन चौके लगाए। इसके बाद विहान मल्होत्रा (21 रन, 21 गेंद), वेदांत त्रिवेदी (33 रन, 35 गेंद) और राहुल कुमार (13 रन, 14 गेंद) ने मिलकर लक्ष्य हासिल किया। भारत ने सिर्फ 12.2 ओवर में जीत दर्ज करते हुए सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed