फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Athletics Competition: Parul of Meerut won gold in 3000 meters steeplechase, completed the race in 9.41 minute

Athletics Competition: मेरठ की पारुल ने 3000 मीटर स्टीपलचेज में जीता स्वर्ण, 9.41 मिनट में पूरी की रेस

Sat, 20 May 2023 10:20 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 20 May 2023 10:20 PM IST
सार

पारुल अमेरिका में अभ्यास कर रही हैं। उन्होंने नौ मिनट 41.88 सेकंड का समय निकाला जो उनके व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नौ मिनट 38.09 से तीन सेकंड ज्यादा था। 

विज्ञापन
Athletics Competition: Parul of Meerut won gold in 3000 meters steeplechase, completed the race in 9.41 minute
पारुल चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मेरठ की पारुल चौधरी ने एथलेटिक्स प्रतियोगिता ट्रैक नाइट एनवाईसी में महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। 28 साल की पारुल का इस सत्र में यह पहला खिताब है।
विज्ञापन


वह अमेरिका में अभ्यास कर रही हैं। उन्होंने नौ मिनट 41.88 सेकंड का समय निकाला जो उनके व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नौ मिनट 38.09 से तीन सेकंड ज्यादा था। उन्होंने अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पिछले साल विश्व चैंपियनशिप के दौरान हासिल किया था। चौधरी ने इस महीने लास एंजिलिस में साउंड रनिंग ट्रैक महोत्सव में महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था।
विज्ञापन


अन्य भारतीय महिला एथलीट लिली दास ने शुक्रवार को विश्व एथलेटिक्स महाद्वीपीय टूर प्रतियोगिता में महिलाओं की 1500 मीटर दौड़ में चार मिनट 15.23 सेकंड का समय लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed