फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Asian Games: Former Pakistan captain Bismah left the Asian Games for daughter, due to strict rules

Asian Games: बेटी के लिए पाकिस्तान की पूर्व कप्तान बिस्माह ने एशियाई खेलों को छोड़ा, सख्त नियम बने वजह

Tue, 25 Jul 2023 10:49 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 25 Jul 2023 10:49 PM IST
सार

आयोजकों ने प्रतिभागी देशों के खिलाड़ियों को एशियाई खेलों में अपने बच्चों के साथ हिस्सा लेने की स्वीकृति देने से इन्कार कर दिया जिसके बाद पाकिस्तानी बल्लेबाज ने एशियाई खेलों के लिए राष्ट्रीय टीम में शामिल होने मना कर दिया।

विज्ञापन
Asian Games: Former Pakistan captain Bismah left the Asian Games for daughter, due to strict rules
बिस्माह मारूफ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान की पूर्व कप्तान बिस्माह मारूफ अपनी बेटी फातिमा के लिए आगामी एशियाई खेलों से हटने का फैसला किया है। एशियाई खेल इस साल चीन के होंगझोउ में होने हैं और बच्चों के साथ यात्रा नहीं करने की एशियाई खेलों की नीति के कारण मारूफ को इन खेलों से हटना पड़ा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एशियाई खेलों के लिए टीम घोषित की। पाकिस्तान के लिए यह दूसरा झटका है जब इन खेलों से उसकी दो महत्वपूर्ण खिलाड़ी हट गई हैं। इससे पहले 18 साल की आयशा नसीम ने व्यक्तिगत कारणों के चलते संन्यास ले लिया था।
विज्ञापन


आयोजकों ने प्रतिभागी देशों के खिलाड़ियों को एशियाई खेलों में अपने बच्चों के साथ हिस्सा लेने की स्वीकृति देने से इन्कार कर दिया जिसके बाद पाकिस्तानी बल्लेबाज ने एशियाई खेलों के लिए राष्ट्रीय टीम में शामिल होने मना कर दिया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के महिला प्रकोष्ठ की प्रमुख तानिया मलिक ने कहा, 'यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि बिस्माह टीम के लिए नहीं खेल पाएंगी। इन नियमों के कारण ही बिस्माह खेल गांव में अपनी बेटी के साथ नहीं जा पाएंगी इसलिए वह टीम में शामिल नहीं हुईं।' इससे पहले कई क्रिकेट टूर्नामेंटों में बिस्माह अपनी बेटी के साथ खेलने गई थीं।
विज्ञापन


एशियाई खेलों में स्पर्धा टी-20 प्रारूप में होगी। एशियाई खेलों से पहले पाकिस्तान की महिला टीम कराची में एक से 14 सितंबर तक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय और इतने ही वनडे मैच खेलेगी। पाकिस्तान की नजरें एशियाई खेलों में क्रिकेट में स्वर्ण पदक की हैट्रिक लगाने पर है। पाकिस्तान ने 2010 में चीन के ग्वांगझू और 2014 में दक्षिण कोरिया के इंचियोन में पिछले दो एशियाई खेलों में महिला क्रिकेट में स्वर्ण पदक जीते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान टीम : निदा दार (कप्तान), आलिया रियाज, अनूशा नासिर, डायना बेग, फातिमा सना, मुनीबा अली, नाजिहा अल्वी, नाशरा सुंधू, नतालिया परवेज, ओमाइमा सोहेल, सदफ शमास, शावाल जुल्फिकार, सिदरा अमीन, सैयदा अरूब शाह और उम्म-ए-हानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed