{"_id":"6abcebda094f0f3ca20ba552","slug":"asian-games-2026-why-no-silver-medal-will-be-awarded-if-men-s-cricket-final-is-washed-out-2026-09-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एशियन गेम्स: भारत-पाकिस्तान फाइनल में पहुंचे और मैच धुला तो क्या होगा? पुरुष क्रिकेट के पदकों का पूरा गणित","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
एशियन गेम्स: भारत-पाकिस्तान फाइनल में पहुंचे और मैच धुला तो क्या होगा? पुरुष क्रिकेट के पदकों का पूरा गणित
Wed, 30 Sep 2026 04:38 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Wed, 30 Sep 2026 04:38 PM IST
सार
एशियन गेम्स 2026 में पुरुष क्रिकेट का फाइनल बारिश के कारण रद्द होने पर इस बार रजत पदक नहीं दिया जाएगा। दोनों फाइनलिस्ट टीमों को संयुक्त रूप से स्वर्ण पदक मिलेगा। भारत और पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने की स्थिति में भी अगर फाइनल धुलता है, तो दोनों को गोल्ड मिलेगा, जबकि कांस्य पदक का मुकाबला रद्द होने पर दोनों टीमों को संयुक्त कांस्य दिया जाएगा।
विज्ञापन
एशियन गेम्स 2026
- फोटो : अमर उजाला/AI
विस्तार
एशियन गेम्स 2026 में पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता बारिश से बुरी तरह प्रभावित हुई है। अब तक छह मुकाबले बारिश की भेंट चढ़ चुके हैं, जिसमें चारों क्वार्टर फाइनल भी शामिल हैं। ऐसे में टूर्नामेंट के अंतिम चरण में भी बारिश का असर रहा तो पदकों का समीकरण इस बार पिछले संस्करणों से अलग हो सकता है। खास तौर पर अगर फाइनल मुकाबला बारिश के कारण रद्द होता है तो इस बार किसी टीम को रजत पदक नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
2026 में क्यों नहीं मिलेगा रजत पदक?
एशियन गेम्स के पिछले तीन संस्करणों में पुरुष क्रिकेट में अफगानिस्तान ने रजत पदक जीता था। 2010 और 2014 में अफगानिस्तान को फाइनल में हार मिली थी, जबकि 2022 के हांगझोऊ एशियन गेम्स में भारत और अफगानिस्तान के बीच स्वर्ण पदक का मुकाबला बारिश के कारण नहीं हो सका था। उस समय आईसीसी टी20 रैंकिंग में भारत की स्थिति बेहतर होने के कारण उसे स्वर्ण और अफगानिस्तान को रजत पदक दिया गया था।
हालांकि, एशियन गेम्स 2026 के आयोजकों ने इस बार नियम में बदलाव किया है। इस बार पुरुष क्रिकेट के फाइनल के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है। अगर फाइनल बारिश या किसी अन्य कारण से रद्द होता है तो दोनों फाइनलिस्ट टीमों को संयुक्त रूप से स्वर्ण पदक दिया जाएगा। यानी किसी टीम को रजत पदक नहीं मिलेगा। आयोजन समिति के हवाले से द इंडियन एक्सप्रेस ने बताया, 'पुरुष क्रिकेट के फाइनल के लिए कोई रिजर्व डे निर्धारित नहीं है। अगर फाइनल रद्द होता है तो दोनों फाइनलिस्ट टीमों को स्वर्ण पदक दिया जाएगा।'

सेमीफाइनल में भारत का सामना श्रीलंका से
पुरुष क्रिकेट के दोनों सेमीफाइनल एक अक्तूबर को खेले जाएंगे। भारत का सामना श्रीलंका से होगा, जबकि पाकिस्तान की टीम बांग्लादेश के खिलाफ उतरेगी। बारिश के कारण क्वार्टर फाइनल मुकाबले नहीं हो सके थे। भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका ने अपने-अपने मुकाबलों में बेहतर आईसीसी टी20 रैंकिंग के आधार पर सेमीफाइनल में जगह बनाई। अगर दोनों सेमीफाइनल भी बारिश के कारण रद्द हो जाते हैं तो बेहतर रैंकिंग वाली भारत और पाकिस्तान की टीमें फाइनल में पहुंचेंगी। इस समय भारत आईसीसी टी20 रैंकिंग में पहले स्थान पर है, जबकि पाकिस्तान छठे स्थान पर है। बांग्लादेश आठवें और श्रीलंका नौवें स्थान पर है।

फाइनल धुला तो भारत-पाकिस्तान को मिलेगा संयुक्त स्वर्ण
अगर भारत और पाकिस्तान फाइनल में पहुंचते हैं और 3 अक्टूबर को होने वाला स्वर्ण पदक मुकाबला भी बारिश के कारण रद्द हो जाता है, तो दोनों टीमों को संयुक्त रूप से स्वर्ण पदक दिया जाएगा। ऐसी स्थिति में पाकिस्तान को पुरुष क्रिकेट में एशियन गेम्स का अपना पहला स्वर्ण पदक मिलेगा। वहीं, फाइनल में किसी टीम को रजत पदक नहीं दिया जाएगा।

कांस्य पदक का भी है अलग नियम
पुरुष क्रिकेट में कांस्य पदक के मुकाबले के लिए भी यही व्यवस्था लागू है। अगर तीसरे स्थान का मुकाबला रद्द होता है तो दोनों टीमों को संयुक्त रूप से कांस्य पदक दिया जाएगा। मसलन, अगर दोनों सेमीफाइनल रद्द होते हैं और भारत-पाकिस्तान फाइनल में पहुंचते हैं, तो बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच कांस्य पदक का मुकाबला होगा। अगर यह मैच भी बारिश की वजह से नहीं हो पाता है तो दोनों टीमों को संयुक्त रूप से कांस्य पदक मिलेगा। इस तरह एशियन गेम्स 2026 में पुरुष क्रिकेट का पदक वितरण बारिश से प्रभावित होने की स्थिति में पिछले संस्करणों से पूरी तरह अलग होगा। फाइनल रद्द होने पर दोनों फाइनलिस्ट को स्वर्ण पदक मिलेगा, जबकि रजत पदक नहीं दिया जाएगा।