फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Asia Cup U19 India will face champion Bangladesh in the semifinals Team India has a chance to take revenge

Asia Cup U-19: सेमीफाइनल में चैंपियन बांग्लादेश से होगा भारत का मुकाबला, टीम इंडिया के पास बदला लेने का मौका

Tue, 28 Dec 2021 06:28 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 28 Dec 2021 06:28 PM IST
सार

भारतीय टीम ग्रुप-ए में तीन मैच में से दो जीतने के बाद दूसरे स्थान पर रही। उसे एक मैच में पाकिस्तान ने हराया था। पाकिस्तान तीनों मैच जीतकर छह अंक के साथ पहले पायदान पर रहा।

विज्ञापन
Asia Cup U19 India will face champion Bangladesh in the semifinals Team India has a chance to take revenge
अंडर-19 एशिया कप - फोटो : बीसीसीआई ट्विटर

विस्तार

अंडर-19 एशिया कप के सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन बांग्लादेश से होगा। मंगलवार को बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच होने वाले मुकाबले को रद्द कर दिया। एशियन क्रिकेट काउंसिल ने यह फैसला मैच से जुड़े दो अधिकारियों के कोविड-19 संक्रमित होने के कारण लिया। सेमीफाइनल मुकाबले 30 दिसंबर गुरुवार को खेले जाएंगे। भारत के पास बांग्लादेश से अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में मिली हार का बदला लेने का मौका होगा।
विज्ञापन


एशियाई क्रिकेट परिषद ने मैच को लेकर अपने बयान में कहा, "एशियाई क्रिकेट परिषद और अमीरात क्रिकेट बोर्ड इस बात की पुष्टि कर सकता है कि एसीसी अंडर-19 एशिया कप का अंतिम ग्रुप-बी मैच आज रद्द कर दिया गया है। इस बात की जानकारी मिली है कि दो अधिकारियों का कोविड-19 परीक्षण कराया गया और वे संक्रमित पाए गए हैं।"
विज्ञापन


एशियाई क्रिकेट परिषद ने आगे कहा, "दोनों अधिकारी फिलहाल सुरक्षित हैं और टूर्नामेंट को प्रोटोकॉल के अनुसार उनका इलाज किया जा रहा है। इस मैच से जुड़े सभी लोगों का कोविड-19 परीक्षण किया गया है और रिपोर्ट आने तक सबको आइसोलेशन में रखा गया है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच शुरू हो चुका था मैच
बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच मुकाबले में 32.4 ओवर फेंके जाने के बाद उसे रद्द करने का फैसला लिया गया। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बांग्लादेशी टीम ने चार विकेट पर 130 रन बना लिए थे। मैच रद्द होने पर दोनों टीमों को एक-एक अंक दिए गए। इस तरह बांग्लादेश और श्रीलंका के पांच-पांच अंक हो गए, लेकिन बेहतर नेट रनरेट के आधार पर वह पहले पायदान पर रहा।


भारत अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहा
भारतीय टीम ग्रुप-ए में तीन मैच में से दो जीतने के बाद दूसरे स्थान पर रही। उसे एक मैच में पाकिस्तान ने हराया था। पाकिस्तान तीनों मैच जीतकर छह अंक के साथ पहले पायदान पर रहा। पहले सेमीफाइनल में उसका मुकाबला ग्रुप-बी में दूसरे स्थान पर रहने वाली श्रीलंकाई टीम से होगा। अगर भारत और पाकिस्तान दोनों अपने सेमीफाइनल मैच जीत लेते हैं तो फाइनल में आमने-सामने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed