फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Asia Cup T20 will be played from 9th to 28th September, the tournament will be held in UAE

Asia Cup T20: एशिया कप टी20 को लेकर बड़ा अपडेट, नौ से 28 सितंबर तक यूएई में खेला जाएगा टूर्नामेंट

Sat, 26 Jul 2025 05:09 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 26 Jul 2025 05:09 PM IST
सार

Asia Cup T20: यह एशिया कप 17वां सत्र होगा। यह टूर्नामेंट पहले सिर्फ वनडे प्रारूप में खेला जाता था, लेकिन अब अगले साल होने वाले विश्व कप के प्रारूप को देखकर इस टूर्नामेंट का प्रारूप तय किया जाता है।

विज्ञापन
Asia Cup T20 will be played from 9th to 28th September, the tournament will be held in UAE
एशिया कप 2025 - फोटो : ANI

विस्तार

पुरुषों का एशिया कप टी20 टूर्नामेंट 9 से 28 सितंबर तक यूएई में आयोजित किया जाएगा। इसकी पुष्टि एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने की है। 24 जुलाई को एसीसी की बैठक में आयोजन स्थल का फैसला किया गया। बैठक में सभी 25 सदस्य देशों ने भाग लिया। भारत ने ढाका में हुई एशियाई क्रिकेट परिषद की बैठक में वर्चुअली हिस्सा लिया था। बैठक को भी लेकर काफी बवाल हुआ था। एसीसी के अध्यक्ष बनने के बाद नकवी मनमानी पर उतर आए थे और भारत पर बांग्लादेश के ढाका में मीटिंग में किसी को भेजने का दबाव बना रहे थे। हालांकि, बीसीसीआई ने स्पष्ट कर दिया था कि वह किसी अधिकारी को ढाका नहीं भेजेगा। इसके बाद पाकिस्तान की अक्ल ठिकाने आई।
विज्ञापन


बीसीसीआई इस टूर्नामेंट का मेजबान है, लेकिन इसका आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में हो रहा है क्योंकि भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पार तनाव के कारण दोनों देशों ने 2027 तक केवल तटस्थ स्थानों पर ही प्रतिस्पर्धा करने पर सहमति जताई है। प्रसारकों के साथ एसीसी के समझौते के मुताबिक, भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में हैं और सुपर फोर चरण में एक-दूसरे के खिलाफ एक और मौका मिल सकता है। अगर दोनों टीमें फाइनल में पहुंचती हैं तो तीसरी बार भी मैच होने की संभावना है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

जारी हुआ शेड्यूल
एशिया कप 2025 का शेड्यूल जारी हो गया है। इसी के साथ फैंस के भारत-पाकिस्तान मैच को देखने का इंतजार भी खत्म हो जाएगा। इस टूर्नामेंट का प्रारूप ऐसा है कि दोनों टीमें एक से ज्यादा बार भिड़ सकती हैं। यह एशिया कप 17वां सत्र होगा। यह टूर्नामेंट पहले सिर्फ वनडे प्रारूप में खेला जाता था, लेकिन अब अगले साल होने वाले विश्व कप के प्रारूप को देखकर इस टूर्नामेंट का प्रारूप तय किया जाता है। अगला साल भारत और श्रीलंका की मेजबानी में टी20 विश्व कप होना है।

एशिया कप 2025 के ग्रुप स्टेज का पूरा कार्यक्रम 

तारीख मैच
9 सितंबर अफगानिस्तान vs हांगकांग
10 सितंबर भारत vs यूएई
11 सितंबर बांग्लादेश vs हांगकांग
12 सितंबर पाकिस्तान vs ओमान
13 सितंबर बांग्लादेश vs श्रीलंका
14 सितंबर भारत vs पाकिस्तान
15 सितंबर यूएई vs ओमान
15 सितंबर श्रीलंका vs हांगकांग
16 सितंबर बांग्लादेश vs अफगानिस्तान
17 सितंबर पाकिस्तान vs यूएई
18 सितंबर श्रीलंका vs अफगानिस्तान
19 सितंबर भारत vs ओमान

एशिया कप 2025 के सुपर फोर स्टेज का कार्यक्रम 
तारीख मैच
20 सितंबर बी1 vs बी2
21 सितंबर ए1 vs ए2
23 सितंबर ए2vs बी1
24 सितंबर ए1vs बी2
25 सितंबर ए2 vs बी2
26 सितंबर ए1 vs बी1
28 सितंबर फाइनल

पिछले 16 संस्करण में तीन टीमें ही चैंपियन बनीं
एशिया कप का आयोजन पहली बार 1984 में हुआ था। पिछले 16 संस्करण में तीन टीमें ही चैंपियन बनी हैं। 1984 से 2014 तक 12 बार इस टूर्नामेंट का आयोजन वनडे फॉर्मेट में हुआ। 2016 में पहली बार टी20 प्रारूप में मैच खेले गए थे। उसके बाद 2022 में भी टी20 फॉर्मेट में ही टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। 2023 में वनडे विश्व कप को देखते हुए एशिया कप वनडे प्रारूप में हुआ था। अब तक 16 में से 14 संस्करण वनडे और दो टी20 प्रारूप में हुए हैं।

तीन टीमें ही जीत पाईं खिताब
एशिया कप के इतिहास में अब तक तीन टीमें ही खिताब जीत पाई हैं। भारत सबसे ज्यादा आठ बार चैंपियन बना है। वहीं, श्रीलंका ने छह बार खिताब अपने नाम किया। पाकिस्तान दो बार ट्रॉफी उठाने में सफल रहा। इन तीनों के अलावा बांग्लादेश ही एक ऐसी टीम है जो फाइनल में पहुंचने के बाद भी चैंपियन नहीं बनी है। अफगानिस्तान, संयुक्त अरब अमीरात और हॉन्ग कॉन्ग की टीमें फाइनल में नहीं पहुंच पाई हैं। 

हर बार की विजेता टीम
साल प्रारूप मेजबान विजेता उप-विजेता
1984 वनडे यूएई भारत श्रीलंका
1986 वनडे श्रीलंका श्रीलंका पाकिस्तान
1988 वनडे बांग्लादेश भारत श्रीलंका
1990-91 वनडे भारत भारत श्रीलंका
1995 वनडे यूएई भारत श्रीलंका
1997 वनडे श्रीलंका श्रीलंका भारत
2000 वनडे बांग्लादेश पाकिस्तान श्रीलंका
2004 वनडे श्रीलंका श्रीलंका भारत
2008 वनडे पाकिस्तान श्रीलंका भारत
2010 वनडे श्रीलंका भारत श्रीलंका
2012 वनडे बांग्लादेश पाकिस्तान बांग्लादेश
2014 वनडे बांग्लादेश श्रीलंका पाकिस्तान
2016 टी20 बांग्लादेश भारत बांग्लादेश
2018 वनडे यूएई भारत बांग्लादेश
2022 टी20 यूएई श्रीलंका पाकिस्तान
2023 वनडे पाकिस्तान
श्रीलंका
भारत श्रीलंका
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed