फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Asia Cup T20: Tauseef Ahmed says Pakistan Don't care about Asia Cup, only care about 2-3 games against India

Asia Cup: पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज ने कहा- एशिया कप की परवाह नहीं, सिर्फ भारत के खिलाफ 2-3 मैचों पर है ध्यान

Thu, 11 Aug 2022 09:14 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 11 Aug 2022 09:14 AM IST
सार

पाकिस्तान ने एशिया कप के लिए अपनी टीम में काफी बदलाव किए हैं। टीम से तेज गेंदबाज हसन अली को ड्रॉप कर दिया गया है। इसके अलावा दिग्गज बल्लेबाज शोएब मलिक को भी टीम से बाहर कर दिया गया है। इससे लोग ये कयास लगाने लगे हैं कि मलिक का टीम में आने का रास्ता अब बंद हो चुका है।

विज्ञापन
Asia Cup T20: Tauseef Ahmed says Pakistan Don't care about Asia Cup, only care about 2-3 games against India
एशिया कप 2022: भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जैसे-जैसे एशिया कप टी-20 टूर्नामेंट की तारीखें नजदीक आती जा रही हैं, वैसे-वैसे फैन्स का पूरा ध्यान भारत-पाकिस्तान मैच पर जा टिका है। फैन्स बेसब्री से इस महामुकाबले का इंतजार कर रहे हैं। भारत और पाकिस्तान की टीमें 28 अगस्त को एकदूसरे का सामना करेंगी। इससे पहले पाकिस्तान की ओर से बयानबाजी का दौरा चालू हो गया है। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज तौसीफ अहमद ने इस महामुकाबले और पाक टीम के चयन को लेकर काफी कुछ कहा है।
विज्ञापन

पाकिस्तान की टीम में कई बदलाव

Asia Cup T20: Tauseef Ahmed says Pakistan Don't care about Asia Cup, only care about 2-3 games against India
हसन अली - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, पाकिस्तान ने एशिया कप के लिए अपनी टीम में काफी बदलाव किए हैं। टीम से तेज गेंदबाज हसन अली को ड्रॉप कर दिया गया है। इसके अलावा दिग्गज बल्लेबाज शोएब मलिक को भी टीम से बाहर कर दिया गया है। इससे लोग ये कयास लगाने लगे हैं कि मलिक का टीम में आने का रास्ता अब बंद हो चुका है। इसके अलावा पाकिस्तान के मध्यक्रम को भी कमजोर माना जा रहा है। ऐसे में तौसीफ को लगता है कि पीसीबी टीम को बनाने में नाकाम रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान के पास बैकअप प्लान नहीं

Asia Cup T20: Tauseef Ahmed says Pakistan Don't care about Asia Cup, only care about 2-3 games against India
पीसीबी के चेयरमैन रमीज राजा - फोटो : सोशल मीडिया
तौसीफ ने एक पाकिस्तानी टीवी चैनल से बात करते हुए कहा- ये रोना धोना तो बहुत पुराना है। आपने टीम बनाने की कोशिश नहीं की। वही खिलाड़ी टीम में वापसी कर रहे हैं जो कुछ साल पहले खेल रहे थे। जब कोई बड़ा टूर्नामेंट आ रहा हो तो पीसीबी उन खिलाड़ियों पर विश्वास कर रहा है, जिन्हें यह कहकर निकाला जा चुका है कि उन्हें अब संन्यास ले लेना चाहिए। इसका मतलब है कि पीसीबी के पास कोई बैकअप प्लान नहीं है। 
विज्ञापन

एशिया कप की जगह भारत पर फोकस

Tauseef Ahmed Exclusive Interview - YouTube
तौसीफ अहमद

तौसीफ ने कहा- अगर आप टीम को नहीं बना सकते तो फिर इस टीम का कोई आधार ही नहीं रह गया। कुछ दिन पहले सऊद शकील समेत 2-3 खिलाड़ियों को टीम में लाया गया था। वह सब अब कहां हैं? तौसीफ ने यह भी कहा कि उनकी टीम पूरे एशिया कप की बजाय सिर्फ भारत के खिलाफ मैच पर ही फोकस कर रही है। 

शोएब मलिक को भी टीम से किया गया बाहर

Asia Cup T20: Tauseef Ahmed says Pakistan Don't care about Asia Cup, only care about 2-3 games against India
शोएब मलिक और मोहम्मद रिजवान - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा- हम चाहते हैं कि पाकिस्तान की टीम शानदार खेले। हम सोच रहे थे कि टीम में शोएब मलिक को चुना जाएगा, क्योंकि यही वह खिलाड़ी हैं जो मुश्किल समय में टीम के काम आते हैं, लेकिन हम एशिया कप की तो परवाह ही नहीं कर रहे। हम बस भारत के खिलाफ 2-3 मैचों पर ध्यान लगाए बैठे हैं। ऐसा लग रहा मानो भारत के खिलाफ दोनों-तीनों मैच जीत जाएं...बस। यह सही नहीं है। टीम को प्लानिंग की जरूरत है।

27 अगस्त से शुरू हो रहा एशिया कप

तौसीफ ने पाकिस्तान के लिए 1980 से 1993 के बीच 34 टेस्ट और 70 वनडे खेले थे। एशिया कप टी-20 2022 की शुरुआत 27 अगस्त से होने जा रही है। पाकिस्तान और भारत की टीम अपने अभियान की शुरुआत एक दिन बाद यानी 28 अगस्त से करेगी। अगर दोनों टीमें फाइनल में पहुंचने में कामयाब रहती हैं तो दोनों के बीच टूर्नामेंट के दौरान दो से तीन बार मुकाबला हो सकता है। इस बार एशिया कप यूएई में खेला जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed