फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   asia cup preview india vs afganistan

टीम इंडिया के सामने अब अफगान चुनौती

Tue, 04 Mar 2014 06:02 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 04 Mar 2014 06:02 PM IST
विज्ञापन
asia cup preview india vs afganistan

एशिया कप में लगातार दो मैच हार कर टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो चुकी टीम इंडिया अपना अंतिम मैच अफगानिस्तान के साथ खेलने उतरेगी।

विज्ञापन


टीम इंडिया पहली बार अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे मैच में उतरेगी। हालांकि दोनों टीमों के बीच ट्वंटी-20 मैच हो चुके हैं।

टीम इंडिया ने टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में बांग्लादेश को हराकर साल 2014 में अपनी हार के सिलसिले को तोड़ा था लेकिन टीम फिर इस प्रदर्शन को बरकरार नहीं रख पाई और उसने अगले दो मैच करीबी मुकाबले में गंवा दिए।

श्रीलंका के भारत के गेंदबाज 264 रन के स्कोर का बचाव नहीं कर पाए जबकि पाकिस्तान के खिलाफ भी कमोबेश यही स्थिति रही। भारत के पास सम्मान बचाने के लिए यह मैच बड़े अंतर से जीतना होगा।
विज्ञापन


भारत अभी रेस से बाहर नहीं हुआ है लेकिन उसकी आगे की राह बेहद कठिन है।  

शुरू हो गया बहाना बनाने का सिलसिला
भारतीय टीम के बल्लेबाज अंबाती रायडू ने कहा टीम को मिल रही लगातार हार पर नया बहाना बनाते हुए कहा कि व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम की वजह से टीम इंडिया के कई खिलाड़ी मानसिक तौर पर काफी थके हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रायडू ने कहा, "हम पहले दक्षिण अफ्रीका गए फिर वहां से न्यूजीलैंड और उसके बाद यहां आए। न्यूजीलैंड से यहां आने के बाद हमने सिर्फ दो दिन बाद ही मैच खेला। खिलाड़ी मानसिक तौर पर थके हुए हैं।"

पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने भारतीय टीम के रवैये पर सवाल उठाया है लेकिन रायडू का कहना है कि टीम कड़ा अभ्यास कर रही है। उन्होंने कहा, "हम दूसरी टीमों की तरह ही कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हमने लगातार एक के बाद एक मैच खेले हैं और पिछले पांच दिन में तीन मैच खेले हैं। सिर्फ हमारी टीम नहीं, अन्य दूसरी टीमें भी लगातार मैच होने के कारण अभ्यास नहीं कर रही हैं।"


साथ ही रायडू ने कहा कि हम भले ही हार रहे हों लेकिन अपनी तरफ से पूरा प्रयास कर रहे हैं। हम सीख रहे हैं और आपने देखा होगा कि पिछले दोनों मैच काफी नजदीकी रहे। हम दिल से पूरी कोशिश कर रहे हैं और एक क्रिकेटर होने के नाते हम यही कर सकते हैं। कप्तान विराट कोहली ने धोनी भाई से काफी कुछ सीखा है। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ अपने काम को बेहतरीन तरीके से किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed