Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Asia Cup: Pakistani player's shamelessness! Not Yet qualified for final, but already staked claim on trophy

Asia Cup: पाकिस्तानी खिलाड़ी की बेशर्मी! फाइनल के लिए अभी क्वालिफाई नहीं कर सके, लेकिन ट्रॉफी पर ठोक दिया दावा

Wed, 24 Sep 2025 01:42 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 24 Sep 2025 01:42 PM IST
सार

तलत ने श्रीलंका के खिलाफ दो विकेट लेकर और नाबाद 32 रन बनाकर पाकिस्तान की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान की फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बनी हुई हैं।

विज्ञापन
Asia Cup: Pakistani player's shamelessness! Not Yet qualified for final, but already staked claim on trophy
हुसैन तलत - फोटो : Youtube

विस्तार

श्रीलंका से एक मैच क्या जीते...पाकिस्तानी खिलाड़ियों का अति-उत्साह और अति-आत्मविश्वास बाहर आ गया। पाकिस्तान के ऑलराउंडर हुसैन तलत ने फाइनल के लिए क्वालिफाई करने से पहले ही टीम को फाइनल में पहुंचा दिया और ट्रॉफी के लिए दावा भी ठोक दिया। उनका यह बयान श्रीलंका से सुपर-4 मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में आया है। तलत ने इन अटकलों को भी खारिज किया है कि भारत से एशिया कप सुपर-4 मैच में हारने के बाद टीम का मनोबल गिरा है।
विज्ञापन
Trending Videos

गुरुवार को पाकिस्तान का सामना बांग्लादेश से
तलत ने श्रीलंका के खिलाफ दो विकेट लेकर और नाबाद 32 रन बनाकर पाकिस्तान की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान की फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बनी हुई हैं। इसके लिए पाकिस्तान को अब गुरुवार को सुपर-4 के उनके आखिरी मुकाबले में बांग्लादेश को हराना होगा। हालांकि, बांग्लादेश के एक भी मैच जीतने पर पाकिस्तान की राह मुश्किल हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'भारत से हारने के बाद अच्छा नहीं लग रहा था'
तलत ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'श्रीलंका के खिलाफ मैच से पहले टीम में कोई मायूसी नहीं थी, लेकिन भारत से सुपर-4 का पहला मैच हारने के बाद किसी को अच्छा नहीं लग रहा था। यही वजह थी कि हमने इस मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।'
विज्ञापन

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ दोनों मुकाबले जीते
उन्होंने कहा, 'हम पर कोई दबाव नहीं था। आलोचना हो रही थी, लेकिन हमने उसे दरकिनार किया। कई बार अहम मुकाबले से पहले आलोचना टीम के लिए अच्छी नहीं होती।' भारत और पाकिस्तान के बीच इस बार टूर्नामेंट में दो मुकाबले खेले और दोनों भारत ने जीते।

'अच्छा खेलने पर टीम एशिया कप जीत सकती है'
भारतीय टीम ने पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ितों के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए पाकिस्तानी खिलाड़ियों से मैच के बाद और टॉस के समय भी हाथ नहीं मिलाया। तलत ने कहा कि श्रीलंका पर मिली जीत से टीम में सकारात्मकता आई है और दो मैच भी अच्छे से खेलने पर वे एशिया कप जीत सकते हैं।

फाइनल में पहुंचे नहीं, लेकिन दो मैच कह दिया
उन्होंने कहा, 'टीम का माहौल बहुत अच्छा है। हम इतने लंबे समय से लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं। अच्छी बात यह है कि प्रबंधन टीम के साथ है जबकि पहले खराब खेलने वालों को टीम से निकाल दिया जाता था। अब दो ही मैच बचे हैं और अच्छा खेलने पर ट्रॉफी हमारी होगी।' बांग्लादेश और पाकिस्तान से हारने के बाद श्रीलंका लगभग टूर्नामेंट से बाहर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed