Asia Cup: ट्रॉफी होटल ले गए नकवी, भारत ले गया पाकिस्तान की साख! चैंपियन टीम इंडिया ने इस तरह मनाया जश्न, VIDEO
भारतीय खिलाड़ियों ने डांस किया, एक-दूसरे को बधाई दी और ट्रॉफी के बिना भी जीत का जश्न पूरे जोश में मनाया। सोशल मीडिया पर टीम के सेलिब्रेशन का वीडियो वायरल हो गया है।
विस्तार
प्रेजेंटेशन समारोह बिना ट्रॉफी के ही खत्म हो गया और नकवी ट्रॉफी और भारतीय टीम के मेडल्स लेकर सीधे अपने होटल लौट गए। नकवी की इस बेशर्मी की सोशल मीडिया पर खूब आलोचना हो रही है। भारतीय टीम ट्रॉफी के इंतजार में वहीं खड़ी रही, लेकिन एसीसी प्रमुख बेशर्मी की हद पार कर वहां से निकल लिए। कुछ देर बाद कोई अधिकारी भी ट्रॉफी लेकर चला गया। बाद में यह बात सामने आई कि नकवी अपने साथ ट्रॉफी भी होटल ले गए।
🚨MOHSIN NAQVI HAS LEFT THE GROUND WITH ASIA CUP TROPHY AFTER INDIA REFUSED TO TAKE FROM HIM 🤯#INDvPAK #indvspak2025 #IndianCricket #INDvsPAK #PAKvsIND pic.twitter.com/Lf61pr5XRD
— RK Azlaan FCB (@Azlaan_FCB) September 28, 2025
Indian team refuses to accept Asia Cup winners' trophy from Pakistan minister and ACC head Mohsin Naqvi
— Hemani Kandhari (@HemaniKandhari) September 28, 2025
Indian team will receive Asia Cup winners' trophy from Emirates Cricket Board's vice-chairman Khalid Al Zarooni pic.twitter.com/npOyBsM6Oo
भारतीय टीम ने स्टेज पर जश्न तो मनाया, लेकिन बिना ट्रॉफी के साथ। सूर्यकुमार ने रोहित शर्मा जैसे काल्पनिक ट्रॉफी लेते हुए स्लो स्टाइल में चलते हुए टीम के साथ पहुंचे और हाथ उठाकर जश्न मनाया। इसके बाद टीम ने फोटो सेशन भी करवाया। पाकिस्तान की एक बार फिर किरकिरी हुई कि उन्हें टीम इंडिया की जीत नहीं पची और खेल भावना की बात करने वाले चैंपियनों के साथ ऐसा किया।
India lifts the Asia Cup Trophy in Dubai 🏆
— Sigma Wolf Σ (@SigmaaWolf) September 28, 2025
Even after Pakistan’s Interior Minister Mohsin Naqvi cowardly stole it 🤡
Epic trolling of Pakistan by Team India! 😂#AsiaCupT20 #INDvsPAK #TrophyChore #Pakistan #PakistanCricket #MohsinNaqviChore pic.twitter.com/YccietTKx9
Team India celebrated its Asia Cup win without the trophy, after they refused to accept it from PCB and ACC chairman Mohsin Naqvi. #INDvPAK #AsiaCup
— Mr. & Mrs. Pandit (@AbhayAnindita) September 29, 2025
pic.twitter.com/gHW6Q8yZqH
India wins the #AsiaCupFinal 2025 🏆💙
— Filmi Woman (@FilmiWoman) September 29, 2025
Team India refuses to accept the Trophy from Pakistan Interior Minister & ACC Chairman Mohsin Naqvi.
Someone just picked it up and walked off the ground!
Another Embarrassing Moment for Pakistan.#INDvsPAK #Tilak #AsiaCupFinal pic.twitter.com/Nd29hB4xug
Mohsin Naqvi Has Left The Ground With Asia Cup 2025 Trophy After India Refused To Take From Him
— Drop_in cricket (@drop_incricket) September 28, 2025
But, Surya Kumar Yadav and Indian team celebrated without the trophy#AsiaCupFinal #INDvPAK #tilakverma
pic.twitter.com/Vmb4rtI6KB
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने ट्रॉफी नहीं लेने के टीम के फैसले को सही ठहराते हुए कहा कि यह देश के सम्मान का मामला है। उन्होंने कहा, 'भारत ट्रॉफी उस व्यक्ति से नहीं ले सकता जो हमारे देश के खिलाफ जंग छेड़े बैठा है। हमने फैसला लिया कि ट्रॉफी नहीं लेंगे लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि कोई इसे अपने होटल ले जाए। यह बचकाना हरकत है और हम ICC की नवंबर वाली बैठक में कड़ा विरोध दर्ज कराएंगे।'
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि टीम के लिए असली ट्रॉफी उनके साथी खिलाड़ी हैं। उन्होंने कहा, 'मेरे लिए ट्रॉफी नहीं, बल्कि ड्रेसिंग रूम में बैठे 14 खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ असली ट्रॉफी हैं। ये पल हमेशा याद रहेंगे।' सूर्यकुमार ने सोशल मीडिया पर भी लिखा कि जब टूर्नामेंट खत्म होता है तो सिर्फ चैंपियंस याद रहते हैं, ट्रॉफी की तस्वीर नहीं।
Mohsin Naqvi Has Left The Ground With Asia Cup 2025 Trophy After India Refused To Take From Him
— Drop_in cricket (@drop_incricket) September 28, 2025
But, Surya Kumar Yadav and Indian team celebrated without the trophy#AsiaCupFinal #INDvPAK #tilakverma
pic.twitter.com/Vmb4rtI6KB
Mohsin Naqvi ran away with asia cup's trophy!
— Wae (@lets_getitt) September 28, 2025
Our Indian Team celebrated the win without the trophy!
Because porki theif stole it and ran away.
They are saying if we can't win it, we will steal it.#AsiaCupFinal#AsiaCuppic.twitter.com/84WDl9PBlS
टीम इंडिया ने इस एशिया कप में पाकिस्तान को लगातार तीन बार हराकर क्लीन स्वीप किया। तिलक वर्मा के नाबाद 69 और रिंकू सिंह के चौके ने फाइनल को यादगार बना दिया। मैच के बाद ड्रेसिंग रूम में टीम ने जमकर जश्न मनाया। भारतीय खिलाड़ियों ने डांस किया, एक-दूसरे को बधाई दी और ट्रॉफी के बिना भी जीत का जश्न पूरे जोश में मनाया। सोशल मीडिया पर टीम के सेलिब्रेशन का वीडियो वायरल हो गया है।
फैंस जहां ट्रॉफी न मिलने पर गुस्से में हैं, वहीं टीम इंडिया के स्टैंड को सराह रहे हैं। सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ है। एक ने लिखा, 'ट्रॉफी नकवी के पास गई लेकिन साख भारत के पास रही।' यह एशिया कप जीत सिर्फ क्रिकेट की जीत नहीं बल्कि आत्मसम्मान की जीत मानी जा रही है। भारतीय टीम का यह कदम आने वाले समय में खेल कूटनीति की दिशा भी तय कर सकता है।