फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Asia Cup Madan Lal expressed concern over KL Rahul Shreyas Iyer fitness surprised for Chahal Ashwin exclusion

Asia Cup: चहल और अश्विन के नहीं चुने जाने पर हैरान यह विश्व कप विजेता खिलाड़ी, इन दो के चयन पर जताई चिंता

Tue, 22 Aug 2023 09:59 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 22 Aug 2023 09:59 AM IST
सार

 एशिया कप के लिए 17 सदस्यीय टीम इंडिया की घोषणा हुई है। टूर्नामेंट की शुरुआत 30 अगस्त को होगी। भारत अपना पहला मैच श्रीलंका के कैंडी में पाकिस्तान के खिलाफ दो सितंबर को खेलेगा।

विज्ञापन
Asia Cup Madan Lal expressed concern over KL Rahul Shreyas Iyer fitness surprised for Chahal Ashwin exclusion
रविचंद्रन अश्विन और युजवेंद्र चहल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशिया कप के लिए भारतीय टीम का एलान हो चुका है। सोमवार (21 अगस्त) को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के चयनकर्ताओं द्वारा चुनी गई टीम में कई खिलाड़ियों की वापसी हुई है तो कुछ को मौका नहीं मिला है। लंबे समय तक चोट के कारण बाहर रहने वाले केएल राहुल और श्रेयस अय्यर को टीम में रखा गया है। श्रेयस को पूरी तरह फिट बताया गया है, लेकिन राहुल अभी भी परेशानियों का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन


भारत के विश्व कप विजेता खिलाड़ी मदन लाल ने राहुल और अय्यर की फिटनेस पर चिंता व्यक्त की है। इसके अलावा उन्होंने युजवेंद्र चहल और रविचंद्रन अश्विन को बाहर रखे जाने पर हैरानी जताई। एशिया कप के लिए 17 सदस्यीय टीम की घोषणा हुई है। टूर्नामेंट की शुरुआत 30 अगस्त को होगी। भारत अपना पहला मैच श्रीलंका के कैंडी में पाकिस्तान के खिलाफ दो सितंबर को खेलेगा।
विज्ञापन
Trending Videos

Asia Cup Madan Lal expressed concern over KL Rahul Shreyas Iyer fitness surprised for Chahal Ashwin exclusion
मदन लाल - फोटो : सोशल मीडिया
मदन लाल ने क्या कहा?
मदन लाल ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, ''कमोबेश, टीम वही है जिसकी हम सभी उम्मीद कर रहे थे। एकमात्र चिंता का विषय फिटनेस स्तर है। केएल राहुल और श्रेयस अय्यर ने मैच नहीं खेले थे। एशिया कप या विश्व कप जैसे बड़े खेल में खेलना पूरी तरह से अलग है। आपकी फिटनेस का स्तर 100% से अधिक होना चाहिए। मुझे उम्मीद है कि वे फिट हैं। मैं युजवेंद्र चहल को लेकर थोड़ा हैरान था और अश्विन भी नहीं हैं।'' चहल की जगह अक्षर पटेल को टीम में शामिल किया गया।
विज्ञापन

Asia Cup Madan Lal expressed concern over KL Rahul Shreyas Iyer fitness surprised for Chahal Ashwin exclusion
श्रेयस अय्यर और केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
राहुल को आईपीएल में लगी थी चोट
राहुल को आईपीएल में लखनऊ सुपर जाएंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के बीच एक मई को खेले गए मैच के दौरान चोट लगी थी। इसके बाद वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में नहीं खेल पाए थे। उन्हें वेस्टइंडीज दौरे के लिए भी नहीं चुना गया। दूसरी ओर, अय्यर ने अपनी पीठ के निचले हिस्से में बार-बार होने वाली चोट के कारण पीठ की सर्जरी कराने का विकल्प चुना था।

एशिया कप के लिए टीम इंडिया
रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ईशान किशन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

बैकअप: संजू सैमसन।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed