फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Asia Cup: Afghanistan and Pakistan Fans Fight Controversy started with dance of this Pakistani fan, See Video

PAK vs AFG VIDEO: इस पाकिस्तानी फैन के डांस से शुरू हुआ विवाद, इसके बाद अफगानियों ने की कुर्सी तोड़ पिटाई

Thu, 08 Sep 2022 06:29 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, Sharjah
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, Sharjah Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 08 Sep 2022 06:29 PM IST
सार

यह विवाद क्यों शुरू हुआ, इसको लेकर एक वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर दावा किया गया है कि अफगानिस्तान और पाकिस्तानी फैन्स के बीच लड़ाई इसी डांस के बाद शुरू हुई। यह वीडियो एक पाकिस्तानी फैन के डांस करने का है।

विज्ञापन
Asia Cup: Afghanistan and Pakistan Fans Fight Controversy started with dance of this Pakistani fan, See Video
पाकिस्तान का फैन डांस करता हुआ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच हुए एशिया कप टी-20 मुकाबले में जमकर विवाद हुआ। पहले दोनों देशों के खिलाड़ी आपस में भिड़ गए। इसके बाद अफगानिस्तान और पाकिस्तान के फैन्स के बीच जमकर लड़ाई हुई। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के दर्शकों ने मारपीट की और जमकर कुर्सियां भी तोड़ीं। 
विज्ञापन

यह विवाद क्यों शुरू हुआ, इसको लेकर एक वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर दावा किया गया है कि अफगानिस्तान और पाकिस्तानी फैन्स के बीच लड़ाई इसी डांस के बाद शुरू हुई। यह वीडियो एक पाकिस्तानी फैन के डांस करने का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पाकिस्तानी फैन जीत के बाद कुछ दूर पर मौजूद अफगानिस्तान के दर्शकों को चिढ़ाते हुए डांस कर कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि इस डांस को देखने के बाद ही अफगानिस्तान के फैन्स चिढ़ गए और मारपीट शुरू हो गई। हालांकि, इस बात में कितनी सच्चाई है, इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। दोनों देशों के दर्शकों के बीच झड़प का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस दौरान अफगानिस्तान के फैंस ने स्टेडियम की कुर्सियां निकाल लीं और पाकिस्तानी फैंस को दौड़ा-दौड़ा कर मारा। स्टेडियम के बाहर भी पाकिस्तानी फैंस के मारपीट हुई। 
विज्ञापन

अब शारजाह पुलिस से इस मामले में जांच की मांग की गई है। वहीं, मैच के दौरान अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज फरीद अहमद और पाकिस्तान के बल्लेबाज आसिफ अली भी भिड़ गए थे। दरअसल, फरीद ने आसिफ को आउट किया और उन्हें मैदान से बाहर जाने का इशारा किया। इसके बाद जवाब में आसिफ ने फरीद को धक्का दिया और बल्ला भी दिखाया। अंत में अंपायर बीच-बचाव के लिए आए और मामला शांत हुआ।

एशिया कप के सुपर-4 राउंड में पाकिस्तान ने बुधवार (सात सितंबर) को अफगानिस्तान को एक विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ उसने फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। फाइनल में पाकिस्तान का सामना श्रीलंका से होगा। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 126 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान ने 19.2 ओवर में नौ विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। फाइनल मुकाबला 11 सितंबर को दुबई में खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed