फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Asia Cup 2025 Super 4 IND vs PAK Five Key Players Saim Ayub Sahibzada Farhan Shaheen Afridi Fakhar Zaman

IND vs PAK: भारत के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं शाहीन, पाकिस्तान के इन पांच खिलाड़ियों से रहना होगा सावधान

Sat, 20 Sep 2025 11:39 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 20 Sep 2025 11:39 AM IST
सार

भारत के पास कई दमदार खिलाड़ी हैं जो पाकिस्तानी आक्रामण को धवस्त कर सकते हैं, लेकिन पाकिस्तान के पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो भारत के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। आइए जानते हैं पाकिस्तान के वो कौन से पांच खिलाड़ी हैं जो भारत को कर सकते हैं परेशान....

विज्ञापन
Asia Cup 2025 Super 4 IND vs PAK Five Key Players Saim Ayub Sahibzada Farhan Shaheen Afridi  Fakhar Zaman
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : ANI/BCCI

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को एशिया कप में सुपर चार चरण का मुकाबला खेला जाना है। दोनों टीमों के बीच 14 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर ग्रुप चरण का मैच खेला गया था जहां भारतीय टीम ने एकतरफा अंदाज में मुकाबला अपने नाम किया था। भारत ने इस टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत यूएई को हराकर की थी, जबकि पाकिस्तान को सात विकेट से हराया था। इसके बाद टीम ने ग्रुप चरण के अंतिम मैच में ओमान को हराया था। अब सुपर चार चरण की बारी है और भारत के सामने अब पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका की चुनौती होगी।
विज्ञापन
Trending Videos

भारत और पाकिस्तान का मैच हमेशा खास होता है और दुनियाभर के क्रिकेट फैंस की नजर इस मैच पर होती है। इसी वजह से इसे महामुकाबला भी कहा जाता है। दोनों टीमें अपने स्तर पर कागजों में काफी मजबूत हैं, लेकिन बहु-राष्ट्रीय टूर्नामेंटों में भारत का पलड़ा प्रतिद्वंद्वी टीम पर हमेशा ही भारी रहा है। भारत के पास कई दमदार खिलाड़ी हैं जो पाकिस्तानी आक्रामण को धवस्त कर सकते हैं, लेकिन पाकिस्तान के पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो भारत के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। आइए जानते हैं पाकिस्तान के वो कौन से पांच खिलाड़ी हैं जो भारत को कर सकते हैं परेशान.... 
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहीन अफरीदी
नई गेंद से पाकिस्तानी गेंदबाजी की अगुआई करने वाले शाहीन शाह अफरीदी अपने दिन किसी भी टीम के लिए मुसीबत खड़ी कर सकते हैं। शाहीन भारत को पहले परेशानी में डाल चुके हैं और टीम इंडिया के बल्लेबाजों को उनसे बचकर रहने की जरूरत है। भारतीय बल्लेबाजी क्रम को शाहीन के खिलाफ संभलकर खेलना होगा, विशेषकर सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को जो शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज से खेलते हैं। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन अपनी लहराती गेंदों से भारतीय खिलाड़ियों को परेशान कर सकते हैं। ग्रुप चरण के मैच में शाहीन गेंद से कुछ खास नहीं कर सके थे और भारत के खिलाफ दो ओवर में उन्होंने 23 रन लुटाए, जबकि एक भी विकेट अपने नाम नहीं कर सके। हालांकि, उन्होंने बल्ले से दम दिखाया था और 16 गेंदों पर नाबाद 33 रन बनाए जिससे पाकिस्तान 125 रनों का आंकड़ा पार करने में सफल रहा था। 
विज्ञापन

साहिबजादा फरहान
पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने भारत के खिलाफ एशिया कप के ग्रुप चरण के मैच में अच्छा प्रदर्शन किया था और 40 रन बनाए थे। साहिबजादा ने भारत के खिलाफ ऐसे समय मोर्चा संभाला था जब पाकिस्तानी टीम की स्थिति खराब थी और लग रहा था कि वह पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी थी। साहिबजादा ने ही भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाए थे और अब भारतीय गेंदबाजों को उन्हें जल्द रोकना होगा।   

फखर जमां
फखर पाकिस्तान के उन खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें भारत के खिलाफ खेलने का अच्छा अनुभव है। फखर मध्यक्रम में पाकिस्तान की मजबूत कड़ी रहे हैं। भारत के खिलाफ पिछले मैच में फखर को जीवनदान मिला था, लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा सके थे और 17 रन बनाकर आउट हो गए थे। हालांकि, उन्होंने तीसरे विकेट के लिए साहिबजादा फरहान के साथ साझेदारी की थी। फखर का भारत के खिलाफ भी रिकॉर्ड अच्छा रहा है, ऐसे में भारतीय गेंदबाज अगर उन्हें जल्द पवेलियन भेजने में सफल रहे तो पाकिस्तानी टीम एक बार फिर लड़खड़ा सकती है। 

मोहम्मद हारिस
विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद हारिस अच्छी लय में दिखाई दे रहे हैं और उन्होंने ओमान के खिलाफ मैच में ऐसे समय में मोर्चा संभाला जब पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही थी, लेकिन भारत के खिलाफ उनका बल्ला खामोश रहा था और वह तीन रन ही बना सके थे। हारिस भले ही भारत के खिलाफ पिछले मैच में दम नहीं दिखा पाए थे, लेकिन वह पाकिस्तान टीम को संभालने का दम रखते हैं। भारतीय गेंदबाजों, विशेषकर जसप्रीत बुमराह के सामने हारिस को जल्द रोकने की चुनौती होगी। 

सैम अयूब 
सैम अयूब भारत के खिलाफ पिछले मैच में विफल रहे थे और खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए थे। लेकिन गेंदबाजी में उन्होंने दम दिखाया था और तीन विकेट लेने में सफल रहे थे। सैम अयूब भारत के सामने परेशानी खड़ी कर सकते हैं और बड़े शॉट्स लगाने के लिए जाने जाते हैं। भारत ने पिछले मैच में जो तीन विकेट गंवाए थे, वो सभी अयूब ने ही लिए थे। भारत अगर अयूब को शुरुआत में ही आउट कर देगा तो पाकिस्तान के अन्य बल्लेबाजों पर दबाव बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed