फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Asia Cup 2025 Final: Sunil Gavaskar Warns Pakistan – "Big Innings Still To Come From India’s Batters"

IND vs PAK Final: 'अभी भारत के कई बल्लेबाजों की बड़ी पारी बाकी', फाइनल से पहले गावस्कर की पाकिस्तान को चेतावनी

Sun, 28 Sep 2025 09:24 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 28 Sep 2025 09:24 AM IST
सार

गावस्कर ने कहा, 'शुभमन गिल ने अच्छी बल्लेबाजी की है, लेकिन उनसे अब भी एक बड़ी पारी की उम्मीद है। बल्लेबाजी में काफी ताकत है, ज्यादा चिंता की बात नहीं है।'

विज्ञापन
Asia Cup 2025 Final: Sunil Gavaskar Warns Pakistan – "Big Innings Still To Come From India’s Batters"
भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप फाइनल - फोटो : ANI

विस्तार

एशिया कप 2025 के फाइनल से ठीक पहले भारत के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने पाकिस्तान को गंभीर चेतावनी दी है। उनका मानना है कि भारतीय टीम की बल्लेबाजी में अभी भी काफी फायरपावर बची हुई है। गावस्कर ने कहा कि भले ही अब तक ज्यादातर रन ओपनर अभिषेक शर्मा के बल्ले से आए हों, लेकिन फाइनल में शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, संजू सैमसन और हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ी भी बड़ा धमाका कर सकते हैं।
विज्ञापन

गावस्कर ने कहा, 'कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो मैच का पासा पलट सकते हैं। सूर्यकुमार यादव के बड़े रन आना बाकी हैं। तिलक वर्मा, संजू सैमसन और हार्दिक पांड्या भी बड़ा योगदान दे सकते हैं। शुभमन गिल ने अच्छी बल्लेबाजी की है, लेकिन उनसे अब भी एक बड़ी पारी की उम्मीद है। बल्लेबाजी में काफी ताकत है, ज्यादा चिंता की बात नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिषेक शर्मा पर गावस्कर का विश्वास
गावस्कर ने विशेष रूप से अभिषेक शर्मा की तारीफ की और कहा कि वह फाइनल में शतक बनाने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा, 'अभिषेक शर्मा मौके को हाथ से जाने नहीं देंगे। वह शानदार फॉर्म में हैं, तीन अर्धशतक लगा चुके हैं और पिछली बार रन आउट होकर शतक से चूक गए थे। मुझे लगता है कि इस बार वह बड़ा स्कोर करने की कोशिश करेंगे, शायद शतक भी लगा दें।' अभिषेक ने सुपर फोर स्टेज में पाकिस्तान (74 रन), बांग्लादेश (75 रन) और श्रीलंका (61 रन) के खिलाफ तूफानी पारियां खेली थीं।
विज्ञापन

फाइनल में बड़ा धमाका संभव
भारत और पाकिस्तान का फाइनल हमेशा हाई-वोल्टेज मुकाबला होता है। इस बार भारतीय टीम की बैटिंग लाइन-अप में गहराई और गेंदबाजी में विविधता दोनों हैं। गावस्कर की चेतावनी पाकिस्तान के लिए संकेत है कि फाइनल में उन्हें भारत के हर बल्लेबाज से सतर्क रहना होगा।

शाहीन-अभिषेक मुकाबले पर मोर्कल का बयान
इससे पहले भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने भी फाइनल से पहले उत्साह जताया। उन्होंने कहा कि फैंस को एक बार फिर अभिषेक शर्मा और पाकिस्तान के स्टार गेंदबाज शाहीन अफरीदी की जंग देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा, 'शाहीन एक आक्रामक गेंदबाज हैं और अभिषेक भी पीछे हटने वाले नहीं हैं। जब-जब ये दोनों आमने-सामने आए हैं, दर्शक रोमांचित हो उठे हैं। यह क्रिकेट के लिए बहुत अच्छा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed