फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Asia Cup 2025: Abhishek Sharma Just 8 Sixes Away from Creating World Record in Multi-Nation T20I Tournaments

Asia Cup: टूर्नामेंट में आठ छक्के लगाते ही बड़ा रिकॉर्ड बना देंगे अभिषेक, हिटमैन-युवराज को पहले ही पछाड़ चुके

Fri, 26 Sep 2025 05:36 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 26 Sep 2025 05:36 PM IST
सार

अभी तक अभिषेक ने एशिया कप 2025 में 17 छक्के लगा दिए हैं, जो किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा एक बहुराष्ट्रीय टी20 अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में सर्वाधिक हैं।

विज्ञापन
Asia Cup 2025: Abhishek Sharma Just 8 Sixes Away from Creating World Record in Multi-Nation T20I Tournaments
अभिषेक शर्मा - फोटो : ANI

विस्तार

टीम इंडिया के युवा विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा इस समय शानदार फॉर्म में हैं और एशिया कप 2025 में उनका बल्ला रुकने का नाम नहीं ले रहा। अब वे एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड से महज आठ छक्के दूर हैं। उनके पास बहुराष्ट्रीय टी20 अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज (पूर्ण सदस्य राष्ट्रों में)  बनने का मौका है। अभिषेक शर्मा के पास अब न सिर्फ खुद को एक बेहतरीन पावर-हिटर के रूप में स्थापित करने का मौका है, बल्कि एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम करने का भी मौका है जिसे तोड़ना किसी के लिए आसान नहीं होगा। आने वाले मुकाबलों में सभी की निगाहें अब उनके बल्ले से निकलते छक्कों पर होंगी।
विज्ञापन

एशिया कप में लगा चुके 17 छक्के
अभी तक अभिषेक ने एशिया कप 2025 में 17 छक्के लगा दिए हैं, जो किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा एक बहुराष्ट्रीय टी20 अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में सर्वाधिक हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम था। उन्होंने 2024 टी20 विश्व कप में 15 छक्के लगाए थे। वहीं, अभिषेक के गुरु युवराज सिंह ने 2007 टी20 विश्व कप में 12 छक्के लगाए थे। अभिषेक इन दोनों दिग्गजों को पीछे छोड़ चुके हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

अब इतिहास रचने से चंद कदम दूर
अभिषेक का अगला लक्ष्य है सिकंदर रजा का रिकॉर्ड तोड़ना, जिन्होंने टी20 विश्व कप क्वालिफायर 2023/24 टूर्नामेंट में जिम्बाब्वे के लिए खेलते हुए 24 छक्के लगाए थे। यानी अभिषेक को एशिया कप 2025 टूर्नामेंट में सिर्फ आठ और छक्के लगाने हैं, और वह आईसीसी के 12 फुल मेंबर नेशंस के खिलाड़ियों में यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय बन जाएंगे।
विज्ञापन

किसी एक बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के (फुल मेंबर नेशंस)
  • सिकंदर रजा – 24 छक्के (T20 WC क्वालिफायर 2023/24)
  • एरॉन फिंच – 19 छक्के (T20 ट्राय सीरीज- ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, जिम्बाब्वे, 2018)
  • सिकंदर रजा – 18 छक्के (T20 WC सब रीजनल अफ्रीका क्वालिफायर, 2024/25)
  • मार्टिन गुप्टिल – 17 छक्के (T20 ट्राय सीरीज – ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड – 2017/18)
  • निकोलस पूरन – 17 छक्के (T20 वर्ल्ड कप 2024)
  • अभिषेक शर्मा – 17 छक्के (एशिया कप 2025)

टीम इंडिया के लिए उम्मीद की किरण
अभिषेक शर्मा का इस तरह का प्रदर्शन न सिर्फ टीम इंडिया को ट्रॉफी के करीब ला रहा है, बल्कि ये संकेत भी दे रहा है कि भारत को एक नया 'पावर-हिटर' मिल चुका है, जो दबाव में भी बड़े शॉट लगाने में माहिर है। अगर वे इसी लय में खेलते रहे, तो श्रीलंका के खिलाफ अगला मैच ही उन्हें इतिहास के पन्नों में शामिल कर सकता है। इसके बाद भारत को 28 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल खेलना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed