फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Asia Cup 2023: Shoaib Akhtar "Relief For Pakistan" Remark After India Embarrassing Loss against Bangladesh

Asia Cup: 'PAK के लिए राहत की खबर...', बांग्लादेश से मिली करारी हार के बाद शोएब अख्तर का टीम इंडिया पर तंज

Sat, 16 Sep 2023 12:30 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 16 Sep 2023 12:30 PM IST
सार

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज और 'रावलपिंडी एक्सप्रेस' के नाम से मशहूर शोएब अख्तर ने मैच का एनालिसिस करते हुए टीम इंडिया पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि यह हार भारत के लिए खतरे की घंटी है और आप किसी भी टीम को हल्के में नहीं ले सकते।

विज्ञापन
Asia Cup 2023: Shoaib Akhtar "Relief For Pakistan" Remark After India Embarrassing Loss against Bangladesh
शोएब अख्तर ने भारत की हार पर तंज कसा है - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शुभमन गिल की 121 रन की बेहतरीन पारी के बावजूद भारत को एशिया कप 2023 के सुपर फोर राउंड के अपने आखिरी मैच में बांग्लादेश के हाथों करीबी हार का सामना करना पड़ा। फाइनल में जगह बनाने के बाद भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच में अपनी टीम में पांच बदलाव करते हुए कुछ अहम खिलाड़ियों को आराम दिया था। विराट कोहली, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज यह मैच नहीं खेल रहे थे। उनकी जगह सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी और प्रसिद्ध कृष्णा को मौका दिया गया था। 
विज्ञापन

शोएब अख्तर ने टीम इंडिया पर तंज कसा

हालांकि, इन सभी का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। शाकिब अल हसन की शानदार पारी की बदौलत बांग्लादेश ने निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट गंवाकर 265 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम छह रन से हार गई। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज और 'रावलपिंडी एक्सप्रेस' के नाम से मशहूर शोएब अख्तर ने मैच का एनालिसिस करते हुए टीम इंडिया पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि यह हार भारत के लिए खतरे की घंटी है और आप किसी भी टीम को हल्के में नहीं ले सकते। पाकिस्तान की टीम श्रीलंका से हारकर पहले ही बाहर हो चुकी है। इस महान तेज गेंदबाज ने बयान देते हुए कहा कि बांग्लादेश के खिलाफ भारत की हार का जश्न पाकिस्तान के फैंस मनाएंगे। इसमें वह भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोएब ने बांग्लादेश की जीत पर क्या कहा?

Asia Cup 2023: Shoaib Akhtar "Relief For Pakistan" Remark After India Embarrassing Loss against Bangladesh
शोएब अख्तर ने कहा पाकिस्तान टीम के लिए राहत की खबर है - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा- भारत मैच हार गया है। यह शर्मनाक हार है। हम ज्यादा आलोचना नहीं कर सकते। बांग्लादेश भी कोलंबो खेलने के लिए ही गया है। लोग पाकिस्तान की आलोचना कर रहे थे, कह रहे थे कि उन्हें बुरी तरह हराया गया। श्रीलंका एक अच्छी टीम है, औसत टीम नहीं। यही हाल बांग्लादेश का भी है। सभी टीमें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रही हैं। मैं यही कहूंगा कि पाकिस्तान के फैंस के लिए यह कुछ राहत की बात है कि भारत मैच हार गया है। मेरे लिए भी यह राहत की बात है। भारत के लिए यह खतरे की घंटी है और खिलाड़ियों को जागने का समय आ गया है। आप कुछ मैच जीतने के बाद दूसरी टीमों को हल्के में नहीं ले सकते।
विज्ञापन

अख्तर ने किसी को प्रबल दावेदार मानने से किया इनकार

वनडे विश्व कप के मद्देनजर अख्तर ने किसी भी टीम को प्रबल दावेदार करार देने से इनकार करते हुए कहा कि कोई भी यह टूर्नामेंट जीत सकता है। उन्होंने कहा, 'हम कह रहे हैं कि पाकिस्तान और भारत विश्व कप में प्रबल दावेदार हैं। ये दोनों ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के साथ सेमीफाइनल में पहुंचेंगे। यह मामला नहीं है। छोटी टीमें परेशान करेंगी। यह टूर्नामेंट किसी के लिए भी खुला हुआ है। बांग्लादेश के खिलाफ शुभमन गिल का शतक बेकार गया। भारत को जागने की जरूरत है। मैं टीम इंडिया को नीचा नहीं दिखाऊंगा, लेकिन बांग्लादेश ने इस जीत के साथ बताया कि वह खुद को साबित करने आए हैं।

मैच में क्या हुआ?

Shubman Gill brought up his fifth ODI century, Bangladesh vs India, Asia Cup Super Four, Colombo, September 15, 2023

मैच की बात करें तो बांग्लादेश ने कप्तान शाकिब अल हसन के 80 रन, तौहिद हृदोय के 54 रन और नसुम अहमद के 44 रन की बदौलत 265 रन का स्कोर बनाया था। भारत की ओर से शार्दुल ठाकुर ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए थे। वहीं, मोहम्मद शमी को दो विकेट मिले। प्रसिद्ध कृष्णा, अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा को एक-एक विकेट मिला।

जवाब में टीम इंडिया 49.5 ओवर में 259 रन बना सकी। शुभमन गिल ने 133 गेंदों में आठ चौके और पांच छक्के की मदद से 121 रन की पारी खेली। वहीं, अक्षर पटेल ने 42 रन बनाए। बांग्लादेश की ओर से मुस्तफिजुर रहमान को तीन विकेट मिले। वहीं, तंजीम हसन और मेहदी हसन को दो-दो विकेट मिले। कप्तान शाकिब और मेहद हसन मिराज को एक-एक विकेट मिला
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed