फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Asia Cup 2023: PCB, SLC locked in financial dispute over extra expenses during Asia Cup last year

Asia Cup: पैसों को लेकर भिड़े पाकिस्तान-श्रीलंका के क्रिकेट बोर्ड, भारत के कारण दो देशों में हुआ था टूर्नामेंट

Mon, 05 Feb 2024 02:03 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 05 Feb 2024 02:03 PM IST
सार

टूर्नामेंट के ज्यादातर मैचों का आयोजन श्रीलंका में हुआ, जबकि इसके कुछ मुकाबले पाकिस्तान में खेले गए। इसके परिणामस्वरूप चार्टर्ड विमान, होटल बुकिंग, स्थल किराए की फीस और यात्रा सहित अन्य पर अतिरिक्त खर्च करना पड़ा।

विज्ञापन
Asia Cup 2023: PCB, SLC locked in financial dispute over extra expenses during Asia Cup last year
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड बनाम श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (एससीएल) इस बात को लेकर वित्तीय विवाद में फंसे हुए हैं कि पिछले साल एशिया कप को श्रीलंका में स्थानांतरित करने के कारण आए तीन-चार मिलियन डॉलर (लगभग 25 से 33 करोड़ रुपए) के अतिरिक्त खर्च को कौन वहन करेगा।
विज्ञापन


भारत के कारण दो देशों में हुआ टूर्नामेंट
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने पाकिस्तान में सुरक्षा और दोनों देशों के बीच राजनीतिक तनाव के मद्देनजर टीम को पाकिस्तान भेजने से मना कर दिया था। इसके बाद मेजबान पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की जिद्द पर एशिया कप का आयोजन हाइब्रिड मॉडल पर हुआ था। टूर्नामेंट के ज्यादातर मैचों का आयोजन श्रीलंका में हुआ, जबकि इसके कुछ मुकाबले पाकिस्तान में खेले गए। इसके परिणामस्वरूप चार्टर्ड विमान, होटल बुकिंग, स्थल किराए की फीस और यात्रा सहित अन्य पर अतिरिक्त खर्च करना पड़ा।
विज्ञापन


एसएलसी वित्तीय बोझ उठाने को तैयार नहीं
एसएलसी ने पिछले सप्ताह बाली में एसीसी (एशियाई क्रिकेट परिषद) की बैठक के दौरान स्पष्ट कर दिया था कि वह वित्तीय बोझ उठाने को तैयार नहीं है क्योंकि उसे इस आयोजन से अतिरिक्त कमाई नहीं हुई है और वह टूर्नामेंट का आधिकारिक मेजबान भी नहीं था। इस आयोजन का खर्च इसलिए भी बढ़ गया क्योंकि पीसीबी के पूर्व अध्यक्ष जका अशरफ ने पहले मैच को लाहौर की जगह मुल्तान में कराया था। पीसीबी अतिरिक्त खर्चों के भुगतान के लिए एसीसी पर दबाव बना रहा है क्योंकि उसने पाकिस्तान के मेजबानी अधिकार वापस लेने और आयोजन को दूसरे देश में करने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जय शाह और एसएलसी के विचार एक जैसे
मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने कहा कि बाली में बैठक के दौरान, एसीसी प्रमुख जय शाह ने स्पष्ट किया कि एसीसी बोर्ड ने पूरे टूर्नामेंट को श्रीलंका में स्थानांतरित करने का फैसला किया था लेकिन पीसीबी ने चार मैचों की मेजबानी करना चाहता था। सूत्र ने कहा- जब पीसीबी के कार्यवाहक अध्यक्ष खावर शाह और सीईओ सलमान नसीर ने (बाली में) वित्तीय विवाद पर चर्चा की, तो जय शाह और एसएलसी एक का विचार एक जैसा ही था। उन्होंने कहा कि शाह ने अधिकारियों को समझाया कि चूंकि पाकिस्तान इस आयोजन का मेजबान बना रहा और श्रीलंका के आयोजन स्थल और सुविधाओं का उपयोग किया गया, इसलिए एसएलसी का बकाया पीसीबी द्वारा चुकाया जाना चाहिए।

पीसीबी ने इन बिलों का भुगतान नहीं किया
सूत्र ने कहा कि एसएलसी अध्यक्ष शमी सिल्वा ने एसीसी को चिंता व्यक्त की कि पीसीबी ने अभी भी होटल में ठहरने और चार्टर्ड उड़ानों के बिलों का भुगतान नहीं किया है। शाह ने सिल्वा को सीधे पीसीबी से निपटने की सलाह दी। नसीर ने हालांकि सिल्वा को आश्वासन दिया है कि होटल में ठहरने और स्थल किराये से संबंधित कुछ बिल ‘सत्यापन की प्रक्रिया में है’ और पीसीबी द्वारा जल्द ही मंजूरी दे दी जाएगी।


पीसीबी ने अभी इतने रुपये दिए
चार्टर्ड उड़ान पर किए गए खर्च का मुद्दा अभी नही सुलझा है। पीसीबी ने अब तक 281,700 डॉलर की अग्रिम राशि का भुगतान कर दिया है और आयोजन स्थलों के लिए एसएलसी को 2,069,885 डॉलर देने पर सहमति व्यक्त की है। पीसीबी अब इस बात पर जोर दे रहा है कि एसीसी मूल संस्था होने के नाते, कुछ अतिरिक्त खर्च को साझा करे और 2.5 मिलियन डॉलर की मेजबानी शुल्क का भुगतान करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed