फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Asia Cup 2023: Gautam Gambhir rates Virat Kohli 183 vs Pakistan as the best knock by an Indian in ODIs

Asia Cup: कोहली के लिए यह क्या बोल गए गौतम गंभीर! एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ 183 रन की पारी को किया याद

Mon, 28 Aug 2023 04:44 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 28 Aug 2023 04:44 PM IST
सार

गंभीर ने कोहली की तारीफ की। उन्होंने 2012 एशिया कप में विराट कोहली की पाकिस्तान के खिलाफ 183 रन की पारी को वनडे में किसी भारतीय द्वारा सर्वश्रेष्ठ पारी बताया है।

विज्ञापन
Asia Cup 2023: Gautam Gambhir rates Virat Kohli 183 vs Pakistan as the best knock by an Indian in ODIs
गौतम गंभीर ने कोहली की तारीफ की है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एशिया कप को लेकर सभी टीमों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। यह टूर्नामेंट बुधवार से वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा। छह देशों के बीच होने वाले इस टूर्नामेंट को पाकिस्तान और श्रीलंका की सह-मेजबानी में खेला जाएगा। चार मैच पाकिस्तान और सुपर-फोर, फाइनल समेत नौ मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे। भारत अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगा।
विज्ञापन


इससे पहले गौतम गंभीर का एक बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने विराट कोहली की 11 साल पहले खेली गई पारी को याद किया है। कोहली के लिए गंभीर का बयान इस लिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि दोनों के बीच कई बार ऑन-फील्ड विवाद देखने को मिला। इस साल आईपीएल में भी दोनों भिड़ गए थे। 
विज्ञापन

गंभीर ने कोहली की तारीफ की

IPL 2023: 'He could never get over the feeling': Former KKR Team Director  gives a peek into Gautam Gambhir's mindset following Kohli-Gambhir fiasco

गंभीर ने कोहली की तारीफ की। उन्होंने 2012 एशिया कप में विराट कोहली की पाकिस्तान के खिलाफ 183 रन की पारी को वनडे में किसी भारतीय द्वारा सर्वश्रेष्ठ पारी बताया है। गंभीर ने कहा- अगर आप विराट कोहली की पाकिस्तान के खिलाफ 183 रन की पारी को किसी भी प्रसंग में देखें तो मेरे लिए यह कहना बेहद मुश्किल है, लेकिन मैं कह सकता हूं कि वह वनडे में किसी भारतीय द्वारा खेली गई अब तक की सबसे बेहतरीन पारियों में से एक है।

गंभीर ने कोहली की पारी को लेकर क्या कहा?

गंभीर ने कहा, "पाकिस्तान के खिलाफ 330 रनों का पीछा करते हुए टीम ने शून्य पर एक विकेट गंवा दिया था। इसके बाद विराट कोहली ने 183 रन बनाए थे। शायद यह उन सभी पारियों पर भारी पड़े, जो बाकी भारतीय बल्लेबाजों ने खेले हैं।'' दरअसल, एशिया कप 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ उस मैच में गंभीर भी टीम इंडिया का हिस्सा थे। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में छह विकेट पर 329 रन बनाए थे। मोहम्मद हफीज ने 105 रन, नासिर जमशेद ने 112 रन और यूनुस खान ने 52 रन की पारी खेली थी। भारत की ओर से प्रवीण कुमार और अशोक डिंडा को दो-दो विकेट मिले थे। इरफान पठान और अश्विन को एक-एक विकेट मिला था।

India v Pakistan, Asia Cup, Mirpur: Virat Kohli, the master of the chase |  ESPNcricinfo
विज्ञापन

उस मैच में क्या हुआ था?

जवाब में भारत ने पहले ओवर की दूसरी ही गेंद पर गंभीर का विकेट गंवा दिया था। हफीज ने उन्हें पवेलियन भेजा था। इसके बाद सचिन तेंदुलकर और कोहली ने दूसरे विकेट के लिए 133 रन की साझेदारी निभाई थी। सचिन 48 गेंदों में 52 रन बनाकर आउट हुए थे। इसके बाद कोहली ने रोहित शर्मा के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 172 रन की साझेदारी निभाई थी। रोहित 68 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, कोहली ने 148 गेंदों में 22 चौके और एक छक्के की मदद से 183 रन की पारी खेली थी। सुरेश रैना (12*) और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (4*) ने टीम इंडिया को मैच जिता दिया था। पाकिस्तान की ओर से उमर गुल ने दो विकेट लिए। वहीं, मोहम्मद हफीज और सईद अजमल को एक-एक विकेट मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed