फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Asia Cup 2022: Virat Kohli Sweats It Out In Gym Ahead Of Hong Kong Match, can end century drought; See Photos

Asia Cup 2022: हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ खत्म होगा विराट के शतकों का सूखा? जमकर तैयारी कर रहे कोहली, देखें PHOTOS

Tue, 30 Aug 2022 06:32 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 30 Aug 2022 06:32 PM IST
सार

बुधवार को भारतीय टीम हॉन्गकॉन्ग का सामना करेगी। इस मैच में अपनी बल्लेबाजी का जौहर दिखाने के लिए विराट कोई कसर नहीं छोड़ रहे। उन्होंने मंगलवार को जिम में पसीना बहाते हुए तस्वीरें शेयर कीं।

विज्ञापन
Asia Cup 2022: Virat Kohli Sweats It Out In Gym Ahead Of Hong Kong Match, can end century drought; See Photos
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप मैच में भारत के विराट कोहली ने धीमी मगर शानदार पारी खेली थी। उन्होंने 35 रन बनाए थे। हालांकि, इस मैच में उन्होंने कुछ बेहतरीन शॉट्स भी लगाए थे। लोगों को लगा था कि कोहली अपने दम पर वह मैच जिता देंगे। हालांकि, ऐसा नहीं हो सका और एक खराब शॉट पर कोहली अपना विकेट गंवा बैठे थे।
विज्ञापन

अब बुधवार को भारतीय टीम हॉन्गकॉन्ग का सामना करेगी। इस मैच में अपनी बल्लेबाजी का जौहर दिखाने के लिए विराट कोई कसर नहीं छोड़ रहे। उन्होंने मंगलवार को जिम में पसीना बहाते हुए तस्वीरें शेयर कीं। फैन्स उम्मीद कर रहे हैं कि अगर कोहली को बल्लेबाजी का मौका मिला तो वह ऑन पेपर कमजोर हॉन्गकॉन्ग टीम के खिलाफ शतकों का सूखा खत्म कर सकते हैं।

Image
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहली नवंबर 2019 के बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक नहीं लगा सके हैं। उन्होंने पिछला शतक नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ लगाया था। तब उन्होंने 136 रन की पारी खेली थी। इसके बाद से टेस्ट, वनडे और टी-20, तीनों फॉर्मेट मिलाकर कोहली 69 मैचों की 80 पारियों में 35.46 की औसत से 2589 रन बना पाए हैं। इनमें 24 अर्धशतक शामिल हैं। वह एक दिसंबर 2019 से लेकर अब तक तीनों फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में सातवें नंबर पर हैं। इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर 94 रन का रहा है, जो उन्होंने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में ही बनाए हैं। 

विज्ञापन

टी-20 में विराट के नाम कोई शतक नहीं है। ऐसे में हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ वह इस रिकॉर्ड को भी अपने नाम कर सकते हैं। टी-20 अंतरराष्ट्रीय में विराट के नाम 100 मैचों में 49.89 की औसत और 137.17 के स्ट्राइक रेट से 3343 रन हैं। इसमें 30 अर्धशतक शामिल हैं। उनका हाईएस्ट स्कोर 94 नॉटआउट का है। टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में विराट रोहित शर्मा और न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल के बाद तीसरे नंबर पर हैं। 

कोहली ने करीब एक महीने के लंबे ब्रेक के बाद एशिया कप के जरिये मैदान पर वापसी की। जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद कोहली ब्रेक पर थे। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में कोहली ने 34 गेंदों में 35 रन की पारी खेली। इसके बाद वह बाएं हाथ के स्पिनर मोहम्मद नवाज की गेंद पर छक्का लगाने के चक्कर में कैच आउट हो गए थे।

Asia Cup 2022: Virat Kohli Sweats It Out In Gym Ahead Of Hong Kong Match, can end century drought; See Photos
विराट कोहली और हारिस रउफ - फोटो : सोशल मीडिया
मैच के बाद कोहली ने दरियादिली दिखाते हुए पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रउफ की मुराद पूरी की। हारिस ने कोहली से उनकी जर्सी मांगी और उस पर ऑटोग्राफ देने के लिए कहा। विराट ने उनकी इच्छा पूरी करते हुए ऐसा किया। इसका वीडियो बीसीसीआई ने ट्विटर पर शेयर किया है। इसे क्रिकेट फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed