{"_id":"6293acde9b359d3d8f51c278","slug":"asia-cup-2022-is-sri-lanka-not-ready-to-host-asia-cup-tournament-can-be-held-in-uae-or-bangladesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Asia Cup 2022: श्रीलंका एशिया कप की मेजबानी के लिए तैयार नहीं? इन दो देशों में आयोजित हो सकता है टूर्नामेंट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Asia Cup 2022: श्रीलंका एशिया कप की मेजबानी के लिए तैयार नहीं? इन दो देशों में आयोजित हो सकता है टूर्नामेंट
Sun, 29 May 2022 10:56 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Sun, 29 May 2022 10:56 PM IST
सार
श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा के साथ कुछ पदाधिकारी आईपीएल फाइनल देखने के लिए रविवार (29 मई) को अहमदाबाद में हैं। एशिया कप का आयोजन 27 अगस्त से 11 सितंबर तक होना है।
विज्ञापन
एशिया कप
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
श्रीलंका में होने वाले एशिया कप 2022 की मेजबानी किसी दूसरे देश को सौंपी जा सकती है। श्रीलंका के आर्थिक और राजनीतिक संकट के कारण यह फैसला लिया जा सकता है। एशिया कप को देश से बाहर स्थानांतरित करने के लिए श्रीलंका क्रिकेट जल्द ही एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) से बात कर सकता है। आईपीएल 2022 फाइनल के दौरान एसीसी अध्यक्ष जय शाह के सामने श्रीलंका क्रिकेट के अधिकारी यह प्रस्ताव रख सकते हैं।
श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा के साथ कुछ पदाधिकारी आईपीएल फाइनल देखने के लिए रविवार (29 मई) को अहमदाबाद में हैं। एशिया कप का आयोजन 27 अगस्त से 11 सितंबर तक होना है। मेजबानी को लेकर अभी तक अंतिम फैसला नहीं लिया गया है, लेकिन इस बात की पूरी संभावना है कि श्रीलंका से बाहर अब इस टूर्नामेंट का आयोजन हो सकता है।
जय शाह ने इससे पहले कहा था कि वह एसएलसी अधिकारियों के संपर्क में हैं। अगले कुछ दिनों में स्पष्टता की उम्मीद है क्योंकि बीसीसीआई सचिव फिलहाल आईपीएल फाइनल की तैयारियों में व्यस्त हैं। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और बांग्लादेश संभावित विकल्प हैं। दोनों बोर्ड को तैयार रहने के लिए कह दिया गया है। एशिया कप में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और यूएई की टीमें भाग लेंगी।
विज्ञापन
एशिया कप की मेजबानी को छोड़ दें तो श्रीलंका क्रिकेट ने ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज को रद्द या स्थानांतरित नहीं करने का फैसला किया है। कंगारू टीम कुछ ही दिनों में वहां पहुंचने वाली है।
इसी बीच, श्रीलंकाई मीडिया के हवाले से यह खबर सामने आई है कि बीसीसीआई ने एशिया कप से पहले श्रीलंका से द्विपक्षीय टी20 सीरीज खेलने की सहमति दी है। इससे श्रीलंका को वित्तीय संकट से निपटने में कुछ मदद मिल सकती है। एसएलसी सचिव मोहन डी सिल्वा ने कहा कि कुछ भी फाइनल नहीं है।