{"_id":"62fe2f2e1756f23acb34a9cf","slug":"asia-cup-2022-ind-vs-pak-t20-rohit-sharma-regarding-pakistan-match-said-this-time-circumstances-are-different","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK T20: पाकिस्तान से मुकाबले को लेकर रोहित शर्मा का बड़ा बयान, कहा- पिछली बार हारे थे, लेकिन इस बार...","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs PAK T20: पाकिस्तान से मुकाबले को लेकर रोहित शर्मा का बड़ा बयान, कहा- पिछली बार हारे थे, लेकिन इस बार...
Thu, 18 Aug 2022 05:53 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Thu, 18 Aug 2022 05:53 PM IST
सार
एशिया कप के लिए भारतीय टीम में विराट कोहली और केएल राहुल की वापसी हुई है। केएल राहुल टीम के उपकप्तान होंगे। जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल चोट की वजह से चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे
विज्ञापन
केएल राहुल,रोहित शर्मा और विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
एशिया कप की शुरुआत 27 अगस्त को होने वाली है। हमेशा की तरह इस बार भी भारत-पाकिस्तान के मुकाबले पर सबकी नजरें हैं। टूर्नामेंट के सारे मुकाबले यूएई में खेले जाएंगे। दुबई में पिछली बार जब भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने हुई थीं तब टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम पहली बार किसी वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारी थी। एशिया कप में उस हार का बदला लेने के लिए रोहित शर्मा की टीम मैदान पर उतरेगी।
रोहित ने पाकिस्तान से मुकाबले को लेकर बड़ी बात कही है। उनका मानना है कि यूएई में पिछली बार जब पाकिस्तान से हारे थे तब टीम अलग थी और परिस्थितियां भी अलग थीं। इस बार टीम बेहतर तरीके से तैयार है। रोहित ने एक कार्यक्रम में कहा, ''एशिया कप लंबे समय के बाद हो रहा है, लेकिन हमने पिछले साल दुबई में पाकिस्तान के साथ खेला। तब परिणाम हमारे अनुकूल नहीं रहा था, लेकिन अब एशिया कप अलग है। टीम अलग तरह से खेल रही है और अलग तरह से तैयारी की है, इसलिए तब से बहुत कुछ बदल गया है।''
रोहित ने कहा, ''हमें परिस्थितियों का आकलन करने की जरूरत है, इस तथ्य को ध्यान में रखें कि हम 40 से अधिक डिग्री तापमान में खेलेंगे। हमें उन सभी कारकों का आकलन करने और उसी के अनुसार तैयारी करने की आवश्यकता है।"

एशिया कप में खेलेंगे विराट और राहुल
भारतीय टीम में विराट कोहली और केएल राहुल की वापसी हुई है। केएल राहुल टीम के उपकप्तान होंगे। इसके अलावा दीपक हुड्डा, अर्शदीप सिंह और आवेश खान टीम में अपनी जगह बचाने में कामयाब रहे। जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल चोट की वजह से चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। इस वजह से उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया। भारत ने 15 खिलाड़ियों के साथ तीन खिलाड़ियों को स्टैंडबाय पर रहने भी कहा है। इनमें श्रेयस अय्यर, दीपक चाहर और अक्षर पटेल शामिल हैं।
एशिया कप के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, और आवेश खान।
स्टैंडबाय: श्रेयस अय्यर, दीपक चाहर और अक्षर पटेल।