फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Asia cup 2018: Sarfaraz Ahmed big statement before India vs Pakistan match

एशिया कप 2018: भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले बोले पाक कप्तान सरफराज- पूरी ताकत लगानी होगी

Tue, 18 Sep 2018 10:05 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 18 Sep 2018 10:05 AM IST
विज्ञापन
Asia cup 2018: Sarfaraz Ahmed big statement before India vs Pakistan match

हांगकांग के खिलाफ एकतरफा जीत से पाकिस्तान ने एशिया कप में शानदार शुरुआत की लेकिन टीम के कप्तान सरफराज अहमद ने कहा कि उनकी टीम को एशिया कप के बहुप्रतीक्षित मैच में बुधवार को अगर चिर प्रतिद्वंद्वी भारत को हराना है तो उसे अपने खेल में काफी सुधार करना होगा।

विज्ञापन


पाकिस्तान ने रविवार रात को एशिया कप में हांगकांग को आठ विकेट से हराया। सरफराज ने हालांकि कहा कि उनकी टीम को भारत के खिलाफ मुकाबले से पूर्व कुछ सुधार करने होंगे। सरफराज ने मैच के बाद कहा, ‘कप्तान के रूप में मुझे कुछ चीजें नजर आती हैं जिस पर काम करने की जरूरत है। टूर्नामेंट में आगे तक जाने के लिए हमें इस (हांगकांग के खिलाफ) मैच को नौ या 10 विकेट से जीतने की जरूरत थी।’
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘हमें साथ ही नई गेंद से बेहतर गेंदबाजी करने की जरूरत थी। हमें नई गेंद से जल्दी विकेट चटकाने होंगे। नई गेंद को हम स्विंग नहीं करा पाए जो हमारे लिए आंखे खोलने वाला है।’ पाकिस्तानी कप्तान ने कहा, ‘हम अपने अगले अभ्यास सत्र में इस पर काम करेंगे। यह अच्छी जीत थी लेकिन भारत के खिलाफ जीत दर्ज करने के लिए खेल के तीनों विभागों में हमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान ने हांगकांग के 117 रन के लक्ष्य को 23 .4 ओवर में दो विकेट पर 120 रन बनाकर हासिल कर लिया। पाकिस्तान के लिए बाएं हाथ के तेज गेंदबाज उस्मान खान ने एक ही ओवर में तीन विकेट चटकाए और उन्हें मैन आफ द मैच चुना गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed