फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Asia Cup 2018: Predicted eleven of Indian cricket team agaianst Pakistan

एशिया कप 2018: फिर पाक को आइना दिखाने उतरेगी टीम इंडिया, ऐसी होगी प्लेइंग इलेवन!

Sun, 23 Sep 2018 10:52 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 23 Sep 2018 10:52 AM IST
विज्ञापन
Asia Cup 2018: Predicted eleven of Indian cricket team agaianst Pakistan

सुपर संडे में एक बार फिर चिर प्रतिद्वंद्वि भारत-पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। यूएई में चल रहे इस एशिया कप में दूसरी बार दोनों टीम आपस में टकराएंगी। ग्रुप स्टेज में 'ग्रीन गैंग' को 8 विकेट से हराने के बाद रोहित ब्रिगेड की नजर अब दोबारा पाक को पटक कर फाइनल पहुंचने की होगी।

विज्ञापन


नियमित कप्तान विराट कोहली की गैरमौजूदगी में टूर्नामेंट के पहले मैच में हांगकांग के खिलाफ टीम इंडिया जरूर बिखरी नजर आई थी। मगर रोहित शर्मा ने टीम को लीड करते हुए विजयी रथ पर सवार करवा दिया है। ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच में किन खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है?

विज्ञापन

Asia Cup 2018: Predicted eleven of Indian cricket team agaianst Pakistan
शिखर रोहित - फोटो : SELF
सलामी बल्लेबाजी

रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन पूरे एशिया कप में टीम को बेहतर शुरुआत दिलाने में कामयाब रहे हैं। ऐसे में एक बार फिर पाकिस्तान को हराने के लिए इन दो खिलाड़ियों को अपना खेल दोहराना होगा।

Asia Cup 2018: Predicted eleven of Indian cricket team agaianst Pakistan

मध्य क्रम

मध्यक्रम में अंबाती रायडू और दिनेश कार्तिक की जोड़ी इस बड़े मैच में मौके का फायदा उठाते हुए उपयोगी योगदान करना चाहेगी। रायडू ने पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप मैच में नाबाद 31 रन बनाए थे, पर बांग्लादेश के खिलाफ ऐसा नहीं कर सके। अनुभवी महेंद्र सिंह धोनी ने शुक्रवार को क्रीज पर कुछ समय बिताया और 37 गेंद में 33 रन बनाए थे।

विज्ञापन

Asia Cup 2018: Predicted eleven of Indian cricket team agaianst Pakistan

ऑलराउंडर्स

छठे और सातवें क्रम में केदार जाधव और रविंद्र जडेजा टीम को बेहद संतुलन देते हैं। केदार जाधव ने अपनी गेंदबाजी के अलावा बल्ले से भी अपनी अहमियत साबित की है।

एक साल से ज्यादा समय बाद वापसी कर रहे रविंद्र जडेजा ने भी मौके का अच्छा फायदा उठाया और बांग्लादेश के खिलाफ चार विकेट चटकाए।

Asia Cup 2018: Predicted eleven of Indian cricket team agaianst Pakistan
गेंदबाजी आक्रमण

भारतीय टीम तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह की जोड़ी से शुरुआत में विकेट हासिल करने की उम्मीद करेगी।

पाक के खिलाफ मैच में भुवी और बुमराह की जोड़ी ने पहले पांच ओवरों में शानदार प्रदर्शन किया था। कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल को समझना अभी भी पाक के लिए पहेली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed