{"_id":"e3a8b425feee80e0692dc656c8a40101","slug":"ashwin-no-one-allounder-in-test-ranking","type":"story","status":"publish","title_hn":"अश्विन बने टेस्ट क्रिकेट में नंबर 1 ऑलराउंडर ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अश्विन बने टेस्ट क्रिकेट में नंबर 1 ऑलराउंडर
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 11 Nov 2013 07:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोलकाता टेस्ट में हरफनमौला प्रदर्शन करने वाले आर अश्विन अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ मुकाम पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने शानदार प्रदर्शन के दम पर हरफनमौला क्रिकेटरों की रैंकिंग में जबर्दस्त सुधार करते हुए नंबर वन का ताज कब्जा लिया है।
अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट की हरफनमौला खिलाड़ियों की रैंकिंग में 405 अंक की रेटिंग हासिल की है। अश्विन के पीछे बांग्लादेश के शाकिब अल हसन (362) दूसरे और दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कैलिस (332) तीसरे स्थान पर हैं।
27 वर्षीय अश्विन ने कोलकाता टेस्ट में 124 रनों की पारी खेलने के बाद मैच में कुल पांच विकेट हासिल किए। अश्विन ने करियर का यह दूसरा टेस्ट शतक जमाया था।
अपने इस साहसिक शतकीय पारी की बदौलत अश्विन 19 स्थान की लंबी छलांग लगाकर बल्लेबाजों की रैंकिंग में 45वें स्थान पर पहुंच गए जबकि गेंदबाजी में वह दो स्थान के सुधार के साथ छठे नंबर पर पहुंच गए।
विज्ञापन
अपने पदार्पण टेस्ट में शतक बनाने वाले बल्लेबाज रोहित शर्मा और नौ विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट रैकिंग में क्रमशः 63 वें और 53 वें स्थान पर छलांग लगाई है।
विज्ञापन
मुंबई के रोहित शर्मा ने 177 रन की शानदार पारी खेली थी, जबकि शमी ने अपने पहले ही टेस्ट मैच में नौ विकेट लेने का कारनामा किया था। यह किसी भारतीय तेज गेंदबाज का पदार्पण टेस्ट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
कोलकाता में खराब बल्लेबाजी के कारण रैकिंग में चेतेश्वर पुजारा को एक स्थान का नुकसान हुआ है और वह संयुक्त आठवें स्थान पर खिसक गए हैं।
कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक स्थान के सुधार के साथ 19वें नंबर पर काबिज हो गए हैं।
विराट कोहली तीन स्थान गिरकर 25 वें नम्बर पर खिसक गए हैं जबकि कोलकाता में अपना 199 वां टेस्ट खेलने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर इस मैच में दस रन बनाने के बावजूद एक स्थान सुधकर 23 वें नम्बर पर आ गए हैं। शिखर धवन दो स्थान गिरकर 69 वें नम्बर पर खिसक गए हैं।
गेंदबाजी में लेफ्ट आर्म स्पिनर प्रज्ञान ओझा दो स्थान गिरकर 13वें नंबर पर पहुंच गए हैं। जबकि तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार 87वें नंबर पर हैं।
टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटरों का दबदबा है। बल्लेबाजी में दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स और हाशिम अमला शीर्ष पर है जबकि गेंदबाजी में डेल स्टेन और वायने फिलेंडर चोटी के दो स्थानों पर बने हैं।