फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ashwin missed to break record of yuvraj singh

शानदार प्रदर्शन के बावजूद युवी का रिकॉर्ड नहीं तोड़ सके अश्विन

Sun, 01 Mar 2015 10:50 AM IST
Updated Sun, 01 Mar 2015 10:50 AM IST
विज्ञापन
Ashwin missed to break record of yuvraj singh

वर्ल्ड कप में आज भारतीय टीम का मुकाबला यूएई से है और माना जा रहा था कि भारत इस कमजोर टीम को पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लेने के बाद सस्ते में समेट देगी जिसमें वह कामयाब भी रही।

विज्ञापन


भारतीय गेंदबाजों ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन के सिलसिले को पर्थ में भी जारी रखा। आर अश्विन और अन्य गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी कर टूर्नामेंट में एशिया की ओर से भाग ले रही छठी टीम को बड़ा स्कोर खड़ा करने का मौका नहीं दिया। यूएई की पूरी टीम 32वें ओवर में 102 रन बनाकर आउट हो गई। एक समय उसका स्कोर 9 विकेट पर 71 रन था लेकिन अंतिम जोड़ी ने 31 रन जोड़कर टीम को सौ के पार पहुंचा दिया। भारत के खिलाफ 102 रनों की पारी किसी विपक्षी टीम की ओर से यह 10वां सबसे छोटा स्कोर है।
विज्ञापन


यूएई की पारी के दौरान एक गजब का वाकया हुआ। टीम के शीर्ष क्रम के 3 बल्लेबाज 4-4 रन बनाकर आउट हो गए। जबकि मध्य क्रम में उसके 2 बल्लेबाज 2-2 रन के स्कोर पर आउट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बावजूद आर अश्विन आज आलरांउडर युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ने के बेहद करीब पहुंचकर भी चूक गए।

युवराज की बराबरी नहीं कर सके अश्विन

Ashwin missed to break record of yuvraj singh

फिरकी गेंदबाज आर अश्विन ने आज के मैच में 4 विकेट झटके। उन्होंने 10 ओवर में एक मेडन के साथ सिर्फ 25 रन देकर 4 विकेट निकाले। लेकिन वह महज एक विकेट से वर्ल्ड कप में आलराउंडर युवराज सिंह के रिकॉर्ड प्रदर्शन की बराबरी से चूक गए।

युवराज ने पिछले वर्ल्ड कप (2011) में आयरलैंड के खिलाफ 3.10 की इकोनॉमी दर से 5 विकेट झटके, जबकि उन्होंने 2003 के वर्ल्ड कप में नामिबिया के खिलाफ 1.33 की इकोनॉमी दर से 4 विकेट निकाले थे। वर्ल्ड कप में भारतीय फिरकी गेंदबाजी का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है और अश्विन के पास यह रिकॉर्ड बनाने का बेहद शानदार मौका था।

अगर आज वह एक और विकेट झटक लेते तो वर्ल्ड कप में भारत के सबसे सफल फिरकी गेंदबाज बन जाते। युवराज का आयरलैंड के खिलाफ 5 विकेट झटकने के दौरान इकोनॉमी 3 से भी ज्यादा रह‌ा था। जबकि अश्विन ने आज के मैच में 2.50 की इकोनॉमी से गेंदबाजी की और 4 विकेट निकाले।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed