फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ashwin helps fan to get special box tickets at chennai

अश्विन ने चेन्नई में अपने बीमार फैंस दिया सरप्राइज

Mon, 18 Sep 2017 12:55 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Mon, 18 Sep 2017 12:55 PM IST
विज्ञापन
ashwin helps fan to get special box tickets at chennai
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : ESPN
चेन्नई में रविवार को खेले गए मैच में टीम इंडिया के स्टार स्पिनर आर अश्विन नहीं खेले। अश्विन इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं। अश्विन चेन्नई के लोकल हीरो हैं। मैच के दिन रविवार को ही उनकी 31 वीं सालगिरह थी। लिहाजा ऐसे मौके पर टीम से बाहर रहने वाले अश्विन की गैर मौजूदगी यहां के लोकल फैंस को निराश कर दी। अश्विन ने भले ही मैच नहीं खेला लेकिन अपने एक बीमार फैंस को उन्होंने अपने जन्मदिन पर खुश जरूर कर दिया। 
विज्ञापन

अश्विन लंदन में काउंटी ‌क्रिकेट खेल रहे हैं

ashwin helps fan to get special box tickets at chennai
आर अश्विन - फोटो : ESPN
उन्होंने अपने इस फैंस को मैच देखने के लिए स्पेशल बॉक्स की ‌टिकट उपलब्‍ध करवाई। लंदन में इन दिनों काउंटी क्रिकेट खेल रहे अश्विन के मैनेजेमेंट स्टाफ ने 43 साल के पी वेंकटेशन को यह टिकट उपलब्‍ध करवाई। पी वेंकटेशन को किडनी की बीमारी है। वह अश्विन का प्रशंसक है। अश्विन के बगैर भी वह मैच देखने के लिए पहुंचा। उसके पास गैलरी की टिकट थी। बीमारी हालत में गैलरी के शोर शराबे में उसे मैच देखने में परेशानी हो सकती थी। इसलिए द अश्विन फाउंडेशन ने आनन फानन में वेंकटेश्चन को चेपॉक स्टेडियम में विशेष बॉक्स की टिकट उपलब्‍ध करवाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

द अश्विन फाउंडेशन एक सामाजिक संस्‍था है

ashwin helps fan to get special box tickets at chennai
आर अश्विन - फोटो : SELF
द अश्विन फाउंडेशन लोगों की समस्याएं हल कर सामाजिक कार्यों में हाथ बंटाता है। पी वेंकटेशन मैच का स्पेशल टिकट पाकर बहुत प्रसन्न दिखे। उन्होंने कहा कि अश्विन होते तो मैच में और मजा आता।अश्विन ने विशेष बॉक्स की टिकट दिलाकर मुझे बहुत बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने कहा कि हालांकि टेस्ट में चेपॉक में अश्विन को गेंदबाजी करते हुए उन्होंने देखा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed