फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ashwin could be hurdle to get respot in odi compare to jadeja, says harbhajan

हरभजन ने कहा इस वजह से 2019 का विश्व कप नहीं खेल पाएंगे अश्विन! 

Mon, 21 Aug 2017 06:11 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Mon, 21 Aug 2017 06:11 PM IST
विज्ञापन
ashwin could be hurdle to get respot in odi compare to jadeja, says harbhajan
हरभजन सिंह - फोटो : IPL
मुंबई इंडियंस के ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह का कहना है कि अब टीम इंडिया में स्पिन गेंदबाज आर अश्विन की वापसी मुश्किल हो सकती है। हरभजन की राय है कि अश्‍विन के मुकाबले रविंद्र जडेजा को टीम इंडिया में वापसी करने के लिए मुश्किल नहीं होगी। हरभजन वन डे के लिए अश्विन की अपेक्षा जडेजा में एक बेहतर पैकेज देखते हैं। वह जडेजा को अश्विन से बेहतर वन डे प्लेयर मानते हैं। 
विज्ञापन

अश्विन से ज्यादा फिट हैं जडेजा

ashwin could be hurdle to get respot in odi compare to jadeja, says harbhajan
हरभजन सिंह - फोटो : getty
हरभजन ‌का मानना है कि जडेजा अपनी फिटनेस की वजह से अश्विन को पीछे करते हुए टीम में जगह बना सकते हैं। टीम इंडिया के मैनेजमेंट, सलेक्टरर्स तथा कप्तान विराट कोहली ने पहले ही खिलाड़ियों की फिटनेस पर जोर दिया है। ‌लिहाजा हरभजन का यह आकलन एक हद तक सही भी हो सकता है। उल्लेखनीय है कि आर अश्विन हार्निया की समस्या से जूझ रहे हैं। उन्हें पिछली घरेलू वन डे सीरीज में आराम भी दिया गया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

जो फिट होगा वह विश्व कप की टीम में होगा

ashwin could be hurdle to get respot in odi compare to jadeja, says harbhajan
विराट कोहली - फोटो : icc
कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि किसी को भी टीम में अपनी जगह पक्की नहीं समझनी चाहिए। जो फिट होगा वह विश्व कप की टीम में होगा। 
विज्ञापन

जडेजा अश्विन से ज्यादा फायदेमंद हैं

ashwin could be hurdle to get respot in odi compare to jadeja, says harbhajan
अश्विन और रविंद्र जडेजा
मीडिया में आई रिपोर्ट के अनुसार हरभजन ने एक साक्षात्कार में कहा कि 2019 का विश्व कप इंग्लैंड में होना है। इंग्लैंड की पिच पर जडेजा अश्विन से ज्यादा फायदेमंद खिलाड़ी हो सकते हैं। वह अश्विन के मुकाबले ज्यादा फिट हैं। लेफ्ट आर्म स्पिनर हैं। वन डे क्रिकेट में ऐसी गेंदबाजी विपक्षी टीम को नुकसान पहुंचा सकती है। 

नए दौर में अब फिटनेस एक अहम मसला हो गया है

ashwin could be hurdle to get respot in odi compare to jadeja, says harbhajan
युवराज सिंह - फोटो : E
नए दौर के वन डे में अब फिटनेस एक अहम मसला हो गया है। हरभजन इसका हवाला देते हुए कहते हैं कि सुरेश रैना और युवराज सिंह को भी विश्व कप की टीम में आने के लिए मुश्किलात का सामना करना पड़ सकता है। हरभजन यह भी कहते हैं कि अगर ‌कुलदीप यादव वन डे मैचों में बेहतर प्रदर्शन करते हैं तो निश्वित तौर पर अश्विन और जडेजा में से किसी एक को ही टीम में जगह मिलेगी। ऐसे में जडेजा अपने क्षेत्ररक्षण, फिटनेस और बैटिंग की वजह से टीम में जगह पाने के ज्यादा हकदार होंगे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed