फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ashwin and ravindra jadeja got promotion in icc test ranking

अश्विन बने नंबर वन, जडेजा ने भी लगाई लंबी छलांग

Wed, 09 Dec 2015 01:00 PM IST
Updated Wed, 09 Dec 2015 01:00 PM IST
विज्ञापन
ashwin and ravindra jadeja got promotion in icc test ranking

दिल्ली टेस्ट के साथ ही दक्षिण अफ्रीकी टीम का टेस्ट में सफाया करने का फायदा टीम के साथ खिलाड़ियों को भी मिला। पहले टीम इंडिया जहां टेस्ट रैंकिंग में नंबर टू पर पहुंच गई फिर टीम के स्टार बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे 14 स्थानों के सुधार के साथ टेस्ट बल्लेबाजों में 12 वें स्थान पर पहुंचे। रहाणे सीरीज से पहले 26वें स्थान पर थे।

विज्ञापन


रहाणे के टेस्ट में बंपर छलांग लगाने के बाद टीम के दोनों फिरकी गेंदबाजों आर अश्विन और रविंद्र जडेजा को उनकी लाजवाब गेंदबाजी का ईनाम मिला। जडेजा ने दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में कुल 7 विकेट लिए।
विज्ञापन


इसके अलावा उमेश यादव ने 13 स्थान के सुधार के साथ करियर की श्रेष्ठ 32वीं रैंकिंग हासिल की। उन्होंने चौथे और अंतिम मैच में 5 विकेट झटके।

यहां जानिए अ‌श्विन, जडेजा और कोहली की ताजा रैंकिंग

ashwin and ravindra jadeja got promotion in icc test ranking

फ्रीडम टेस्ट सीरीज में मैन ऑफ द सीरीज रहे रविचंद्रन अश्विन टेस्ट ऑलराउंडरों की सूची में बांग्लादेश के शाकिब उल हसन को पछाड़कर शीर्ष पर आ गए हैं। जबकि उनके साथी और भारत के बाएं हाथ के स्पिनर रविंद्र जडेजा पहली बार टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष दस गेंदबाजों में शामिल हो गए। जडेजा ने चार पायदान की छलांग के साथ सातवें स्थान पर कब्जा किया।

गेंदबाजों की सूची में दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन शीर्ष पर बने हुए हैं। वहीं, टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली दो पायदान चढ़कर 14वें स्थान पर हैं। भारतीय बल्लेबाजों में मुरली विजय चार पायदान गिरकर 16वें और चेतेश्वर पुजारा दो पायदान गिरकर 17वें स्थान पर हैं।

अंतिम टेस्ट में 56 रन बनाने और सात विकेट लेने वाले अश्विन पांच पायदान चढ़कर बल्लेबाजों की सूची में 46वें स्थान पर आ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed