फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ashwin and gibbs trolled on twitter

अश्विन का 'मैच फिक्सर' ने उड़ाया मजाक, जमकर हुआ विवाद और एक को करना पड़ा ट्वीट डिलीट

Mon, 19 Feb 2018 07:42 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 19 Feb 2018 07:42 PM IST
विज्ञापन
ashwin and gibbs trolled on twitter
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : BCCI
अमूमन क्रिकेट के मैदान पर शांत दिखने वाले टीम इंडिया के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को कभी गुस्से में कम ही देखा गया है लेकिन दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज हर्शल गिब्स के एक ट्वीट ने उन्हें गुस्सा दिला दिया। 
विज्ञापन


दरअसल अश्विन ने अपने ट्विटर हेंडल पर एक जूते का वीडियो डाला और उन्होंने इसकी जमकर तारीफ की। अश्विन के इस ट्वीट पर गिब्स ने उन्हें छेड़ने की कोशिश की, लेकिन गिब्स की बात अश्विन को इतनी बुरी लगी कि उन्होंने गिब्स को उनके मैच फिक्सिंग स्कैंडल की याद दिला दी।
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला

ashwin and gibbs trolled on twitter
रविचंद्रन अश्विन
अश्विन ने नाइकी कंपनी के एक जूते का प्रमोशनल वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर डाला। उन्होंने इस जूते की तारीफ की और कहा यह दौड़ने के लिए बेस्ट शू हैं। इस पर गिब्स ने अश्विन की फिरकी लेनी चाही। 
 


गिब्स ने लिखा 'उम्मीद करता हूं कि अब इन जूतो को पहनकर तुम पहले से थोड़ा और तेज दौड़ोगे अश्विन।' इसके साथ गिब्स ने एक हंसता हुआ स्माइली बना दिया। इस पर अश्विन अपना आपा खो बैठे और गिब्स को तुरंत करारा जवाब दे डाला। 
 

अश्विन ने दिया गिब्स को करारा जवाब

ashwin and gibbs trolled on twitter
हर्शल गिब्स - फोटो : File
अश्विन को गिब्स का यह मजाक बिलकुल भी पसंद नहीं आया और उन्होंने गिब्स को जवाब देते हुए लिखा, 'इतना तेज नहीं, जितने तेज आप थे दोस्त, दुर्भाग्य से मैं उतना सुखी नहीं रहा, जितने तुम। लेकिन सौभाग्य से मुझे वह नैतिक ज्ञान जरूर मिला, जिसमें मैंने सीखा कि जिस खेल से आपको खाना मिले मैंने उसे फिक्स करना नहीं सीखा।' 



 
विज्ञापन

गिब्स ने भी दिया ट्वीट का जवाब ट्वीट से

ashwin and gibbs trolled on twitter
हर्शल गिब्स - फोटो : File
गिब्स ने भी अश्विन को उन्हीं के अंदाज में जवाब दिया, लेकिन इस बार वह सीरियस दिखे। उन्होंने लिखा, 'मुझे लगता है कि शायद तुम मजाक नहीं सह सकते, इसे यहीं खत्म करते हैं।'  

अश्विन ने फिर किया एक और ट्वीट

ashwin and gibbs trolled on twitter
रविचंद्रन अश्विन
गिब्स की इस बात का जवाब देते हुए अश्विन ने लिखा, 'मैं बता दूं कि मेरा रिप्लाइ भी एक मजाक ही था, लेकिन देखो लोगो ने और आपने भी इसे किस तरह लिया। दोस्त मैं ऐसे मजाक के लिए बिल्कुल तैयार हूं, हम कभी खाने पर बैठकर इस मुद्दे पर बात करेंगे।' 

अश्विन को हुआ अपनी गलती का एहसास

ashwin and gibbs trolled on twitter
रविचंद्रन अश्विन
हालांकि अश्विन को जब अपने इस मजाक का एहसास हुआ तो उन्होंने अपने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, मैं अपने फैंस के परिवार का सम्मान करना चाहता हूं इसलिए मैंने वो ट्वीट हटा लिया है। अब नफरत करने वालों के लिए मनोरंजन खत्म हो चुका है। बाद में मिलते हैं।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed