फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ashish nehra makes comeback as a commentator in india vs sri Lanka series

आशीष नेहरा ने क्रिकेट में शुरू की अपनी नई पारी, सहवाग के साथ कर रहे हैं कमेंट्री

Thu, 16 Nov 2017 09:28 AM IST
amarujala.com-presented by: मुकेश झा
amarujala.com-presented by: मुकेश झा Updated Thu, 16 Nov 2017 09:28 AM IST
विज्ञापन
ashish nehra makes comeback as a commentator in india vs sri Lanka series
आशीष नेहरा - फोटो : PTI

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ दिल्ली में खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल मैच के बाद क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया था। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने अब क्रिकेट में अपनी दूसरी पारी शुरू की है। नेहरा ने कमेंट्री की तरफ रुख किया है। भारत-श्रीलंका के बीच कोलकाता में गुरुवार से शुरू हुए पहले टेस्ट में उन्होंने अपने कमेंट्री करियर का डेब्यू किया।

विज्ञापन


भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का प्रसारणकर्ता स्टार स्पोर्ट्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर भी फैंस को यह जानकारी देकर खुश किया था। खेल चैनल ने ट्वीट करके लिखा, 'वीरेंद्र सहवाग और नेहरा की जोड़ी अब कमेंट्री बाक्स में दिखेगी।' इस बीच सहवाग ने भी बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'नेहरा जी का कमेंट्री में स्वागत जोरों-शोरों से होना चाहिए। अपने स्टाइल में आप लोग भी नेहरा जी को वेलकम जरूर करें।' 
विज्ञापन


पढ़ेंः- आशीष नेहरा ने किया खुलासा, पाक के खिलाफ मैच में धोनी को क्यों कहे थे अपशब्द
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

इन्होंने भी दी बधाई

ashish nehra makes comeback as a commentator in india vs sri Lanka series
आशीष नेहरा - फोटो : twitter

सहवाग के अलावा टीम इमडिया के पूर्व स्टाइलिस बल्लेबाज और अब कमेंटेटर वीवीएस लक्ष्मण ने भी नेहरा को नयी पारी के लिये शुभकामनाएं दी हैं। लक्ष्मण ने ट्वीट कर कहा, 'क्रिकेट के मैदान पर हमारा मनोरंजन करने के बाद नेहरा जी अब माइक पर हमारा मनोरंजन करने के लिये तैयार हैं। स्वागत है आशु।'


बता दें कि अपने होम ग्राउंड दिल्ली के फिरोजशाह कोटला में नेहरा अपने संन्यास की घोषणा पहले ही कर चुके थे। संन्यास का ऐलान करते हुए नेहरा ने कहा था कि, 'जब आपसे लोग संन्यास लेने की कहें उस स्थिति से बेहतर है कि आप तब संन्यास लें जब आपसे कहा जाए कि आप क्यों ऐसा कर रहे हैं। मैं अपने खेल के शीर्ष पर संन्यास लेना चाहता हूं।' उन्होंने यह भी कहा था कि, ''जब मैं क्रिकेट से संन्यास ले रहा हूं तो इसका मतलब है कि मैं आईपीएल भी नहीं खेलूंगा।'' 

मालूम हो कि इसके साथ ही यह सवाल उठने लगे थे कि अब नेहरा जी क्या करेंगे। उनके भविष्य के क्या प्लान हैं। इन सवालों का जवाब देते हुए नेहरा ने कहा था कि, मैं अभी सिर्फ आज ही की सोच रहा हूं। आगे के बारे में नहीं सोच रहा हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed