{"_id":"d6de0108-e96e-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"ashes-test-series-aus-vs-eng","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंग्लैंड की पारी 215 पर ढेर, आस्ट्रेलिया की खराब शुरुआत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इंग्लैंड की पारी 215 पर ढेर, आस्ट्रेलिया की खराब शुरुआत
नॉटिंघम/एजेंसी
Updated Thu, 11 Jul 2013 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एशेज सीरीज के पहले टेस्ट में पहले दिन का खेल समाप्त होने तक आस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 75 रन बना लिए हैं। स्टीव स्मिथ 38 रन और फिलिप 7 रन पर नाबाद हैं।
विज्ञापन
इससे पहले पीटर सिडल की घातक गेंदबाजी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को पहली पारी में 215 रन पर ढेर कर दिया।
मैच का फुल स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
सिडल ने 14 ओवर में 50 रन देकर पांच विकेट लिए, जेम्स पेंटिसन को 3 और मिशेल स्टार्क को 2 विकेट मिले।
इंग्लैंड की ओर से जोनाथन ट्राट ने सर्वाधिक 48 रन बनाए। उसके अलावा जोनाथन बैरस्टोव ने 37, जोसेफ रूट ने 30 रन का योगदान दिया।
कप्तान एलिस्टर कुक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। महज 78 के स्कोर पर इंग्लैंड ने अपने दोनों ओपनर कुक और ज्वॉय रूट का विकेट गंवा दिया।
विज्ञापन
2010/11 में ऑस्ट्रेलिया में पिछले एशेज अभियान के दौरान कुक ने 766 रन बनाकर इंग्लैंड की 3-1 से सीरीज जीत में अहम भूमिका निभाई थी। लेकिन इस बार कुक कुछ खास नहीं कर सके।
वह नौवें ओवर की अंतिम गेंद पर पैटिनसन का शिकार हुए। उन्होंने 13 के निजी स्कोर पर अपना कैच हैडिन को थमा दिया।
इसके बाद रूट ने जोनाथन ट्रोट के साथ दूसरे विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी कर इंग्लैंड की पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन अपना पहला एशेज टेस्ट खेल रहे रूट भी 30 के निजी स्कोर पर पीटर सिडल की आउटस्विंग यॉर्कर पर बोल्ड होकर पेवेलियन लौट गए।
रूट के आउट होने के बाद ट्रोट ने संभल कर खेलते हुए केविन पीटरसन के साथ तीसरे विकेट के लिए 24 रन जोड़े। लेकिन सिडल ने पीटरसन (14) को क्लार्क के हाथों लपकवा इंग्लैंड को तीसरा झटका दिया।
पीटरसन के बाद सिडल ने ट्रोट (48), इयान बेल (25) और मैट प्रायर (01) को आउट कर इंग्लैंड को बैकफुट पर ला दिया।