{"_id":"bf4ed1a55b7dfcc1ff45e6f6667c41db","slug":"ashes-series-first-day-of-sydney-test-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लीन स्वीप की ओर कंगारू, आज गिरे कुल 13 विकेट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्लीन स्वीप की ओर कंगारू, आज गिरे कुल 13 विकेट
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 04 Jan 2014 03:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम का रिटर्न एशेज सीरीज पर क्लीन स्वीप का सपना पूरा होता नजर आ रहा है। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 4-0 से आगे है।
विज्ञापन
सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन मेजबान टीम की तेज आक्रमण के आगे एक बार फिर इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने समर्पण कर दिया और पूरी टीम महज 155 रनों पर आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 326 रन बनाए थे।
विज्ञापन
इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने दिन का खेल खत्म होने तक चार विकेट पर 140 रन बना लिए हैं और उसकी कुल बढ़त 311 रनों की हो गई है जबकि उसके पास अभी छह विकेट शेष हैं। आज कुल 13 विकेट गिरे।
विज्ञापन
कंगारुओं की भी खराब शुरुआत
ऑस्ट्रेलिया की ओर से दूसरी पारी शुरू करते हुए क्रिस रोजर्स ने नाबाद 73 रनों की सर्वाधिक पारी खेली और जॉर्ज बैली (20) के साथ क्रीज पर डटे हुए थे। पांचवें विकेट के लिए रोजर्स और जॉर्ज बैली ने 49 रनों की साझेदारी की।
देखें- साल के पहले दिन सगाई करने वाली कैरोलिन की देखें अदाएं
हालांकि कंगारुओं की दूसरी पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और डेविड वार्नर (16), शेन वॉटसन (9), कप्तान माइकल क्लार्क (6) तथा स्टीवन स्मिथ (7) सस्ते में आउट हो गए।
इंग्लैंड की ओर से जेम्स एंडरसन ने दो जबकि स्टुअर्ट ब्रॉड और बेन स्टोक्स ने एक-एक विकेट हासिल किया।
6 बल्लेबाज नहीं छू सके दहाई का आंकड़ा
इससे पहले इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी कल के स्कोर एक विकेट पर आठ रन से आगे खेलना शुरू किया। लेकिन दिन की शुरूआत से ही ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने अपने इरादे पूरी तरह साफ कर दिए और कप्तान एलिस्टर कुक अपने कल के स्कोर सात रन में एक भी रन जोड़े बगैर आउट हो गए।
पढ़ें- असल में सिर्फ 28 गेंदों में जड़ा एंडरसन ने रिकॉर्डतोड़ शतक!
इसके बाद नाइटवॉचमैन जेम्स एंडरसन (7) भी सिर्फ छह रन और जोड़कर आउट हो गए। इंग्लैंड की शुरुआत इस कदर खराब हुई कि महज 23 रन के अंदर पांच विकेट गंवा दिए। इंग्लैंड के छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके।
हालांकि बेन स्टोक्स ने 47 रन बनाकर टीम को सौ के पार पहुंचा दिया। स्टोक्स के अलावा स्टुअर्ट ब्रॉड 30 रन बनाकर नाबाद रहे।
ऑस्ट्रेलिया की ओर से रेयान हैरिस, मिचेल जॉनसन और पीटर सिडल ने 3-3 विकेट हासिल किए।