{"_id":"18eb333a6e4f5878db0c933d23bfe8a5","slug":"ashes-series-first-day-of-sydney-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशेजः स्मिथ ने स्टोक्स के झटकों से कंगारुओं को बचाया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
एशेजः स्मिथ ने स्टोक्स के झटकों से कंगारुओं को बचाया
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 03 Jan 2014 03:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एशेज सीरीज में 5-0 से जीत का लक्ष्य लेकर उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत बेहद खराब रही लेकिन स्टीवन स्मिथ की शतकीय पारी ने टीम को संकट से बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन
पहले दिन का खेल खत्म होने के समय तक इंग्लैंड बिना किसी नुकसान के आठ रन बना लिए थे। क्रीज पर उस समय कप्तान एलिस्टर कुक (7) और जेम्स एंडरसन (1) खेल रहे थे।
विज्ञापन
पढ़ें- साल का पहला क्रिकेट फाइनल भारत और पाक के बीच
विज्ञापन
हालांकि सीरीज में इस बार भी इंग्लैंड को खराब शुरुआत मिली और चौथे ओवर में ओपनर माइकल कारबेरी खाता खोले बगैर ही आउट हो गए। उस समय इंग्लैंड के खाते में छह रन ही जुड़े थे।
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया 326 रन बनाकर आउट हो गया। कंगारू टीम की शुरुआत बहुत खराब रही थी और उसने अपने पांच शीर्ष विकेट महज 97 रनों के अंदर गंवा दिए थे। लेकिन स्टीवन स्मिथ (115) तथा ब्रैड हैडिन (75) ने साहसिक पारियां खेलकर ऑस्ट्रेलिया को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया।
पढ़ें- असल में सिर्फ 28 गेंदों में जड़ा एंडरसन ने रिकॉर्डतोड़ शतक!
इंग्लैंड की ओर से गेंदबाज बेन स्टोक्स सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 99 रन देकर छह विकेट हासिल किए।
स्मिथ का सीरीज में यह दूसरा शतक है। स्मिथ ने 154 गेंदों में 17 चौके और एक छक्का लगाकर सर्वाधिक 115 रन जोड़े। वह टीम के 10वें बल्लेबाज के रूप में आउट हुए।
मध्य क्रम के बल्लेबाज स्मिथ के अलावा ब्रैड हैडिन ने भी टीम को संकट से बाहर निकालने में खासा योगदान दिया। उन्होंने 90 गेंदों में 75 रनों की बेहद पारी खेली।
मेहमान इंग्लैंड ने एशेज में अपना सूपड़ा साफ होने से बचाने के लिए टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। पांच मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 4-0 से आगे है।