{"_id":"f93e110ac118edcf0a1dbc3dd6ca2508","slug":"ashes-series-england-vs-australia-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांचवां एशेज टेस्ट ड्रॉ, इंग्लैंड ने जीती सीरीज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पांचवां एशेज टेस्ट ड्रॉ, इंग्लैंड ने जीती सीरीज
इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 26 Aug 2013 01:14 AM IST
विज्ञापन
मेजबान इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज के पांचवें टेस्ट मैच के रोमांच पर खराब मौसम ने पानी फेर दिया और यह टेस्ट ड्रा के साथ समाप्त हुआ।
विज्ञापन
पहली पारी में 492 रन बनाने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने मैच के पांचवें दिन दूसरी पारी छह विकेट पर 111 रन पर घोषित कर दी।
पहली पारी में मिली 115 रन की बढ़त के आधार पर ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए आखिरी सत्र में बचे 44 ओवरों में 227 रन का लक्ष्य रखा।
जवाब में इंग्लैंड टीम ने 40 ओवर में पांच विकेट पर 206 रन बना लिए थे और उसे जीत के लिए चार ओवर में सिर्फ 21 रन की दरकार थी। लेकिन तभी अंपायरों ने खराब रोशनी के कारण मैच रोक दिया और फिर मैच दोबारा शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन
इस तरह यह मैच ड्रॉ खत्म हो गया और इंग्लैंड इतिहास में पहली बार ऑस्ट्रेलिया को एशेज में 4-0 से हराने से चूक गया। हालांकि इंग्लैंड ने यह सीरीज 3-0 से जीत ली।
विज्ञापन
लक्ष्य का पीछा करते हुए केविन पीटरसन (62) और जोनाथन ट्रोट (59) ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर इंग्लैंड को जीत के करीब ला खड़ा किया था। लेकिन खराब रोशनी ने इन दोनों बल्लेबाजों की मेहनत पर पानी फेर दिया।