{"_id":"d59626a63c8bcb394970a65a98b8f009","slug":"ashes-series-england-vs-australia-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशेजः वॉटसन ने लगाई इंग्लैंड की वाट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
एशेजः वॉटसन ने लगाई इंग्लैंड की वाट
इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 22 Aug 2013 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज के पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच में खराब शुरुआत के बाद शेन वॉटसन की आतिशी पारी ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को संकट से उबार लिया।
विज्ञापन
पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट पर 307 रन बना लिए थे। क्रीज पर स्टीव स्मिथ (66) और पीटर सिडल (16) मौजूद हैं।
सीरीज में उम्मीद के मुताबिक बल्लेबाजी करने में असफल रहे वॉटसन ने आतिशी अंदाज में बल्लेबाजी शुरू की।
तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए शेन वॉटसन ने शानदार 176 रनों की पारी खेली। वॉटसन ने इस शतकीय पारी में 25 चौके और एक छक्के लगाए।
इंग्लैंड ने 16 साल बाद दोहराया एक अनोखा फैसला
विज्ञापन
इससे पहले, लंदन के किंग्स्टन ओवर में खेले जा रहे पांचवें टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया, लेकिन उसकी शुरुआत खराब रही।
विज्ञापन
कंगारुओं के पास टेस्ट सीरीज में जीत हासिल करने का यह आखिरी मौका है। क्रिस रोजर्स और डेविड वार्नर ने ऑस्ट्रेलिया की पारी की शुरुआत की, लेकिन पांचवें ओवर में ही जेम्स एंडरसन ने वार्नर को विकेटकीपर मैट प्रायर के हाथों कैच आउट करा दिया। वार्नर ने महज छह रन बनाए।
इस मैच के लिए इंग्लैंड ने दो और ऑस्ट्रेलिया ने एक खिलाड़ी को टेस्ट क्रिकेट में पहली बार शामिल किया है।