फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ashes series: england vs australia

ब्रॉड के करिश्मे से इंग्लैंड का एशेज पर कब्जा

Tue, 13 Aug 2013 01:11 AM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 13 Aug 2013 01:11 AM IST
विज्ञापन
ashes series: england vs australia

तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड की करिश्माई गेंदबाजी से मेजबान इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को चौथे एशेज टेस्ट में 74 रन से हराकर सीरीज जीत ली।

विज्ञापन


मैच के चौथे दिन सुबह पांच विकेट पर 234 रन से आगे खेलने उतरी इंग्लैंड की दूसरी पारी 330 रन पर सिमट गई। इस तरह इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 299 रन की चुनौती रखी।
विज्ञापन


जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरी पारी में सिर्फ 224 रन पर सिमट गई। इस तरह इंग्लैंड ने पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की बढ़त हासिल कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रॉड ने दूसरी पारी में छह और मैच में कुल 11 विकेट चटकाए और ‘मैन ऑफ द मैच’ बने।

इससे पहले, ओपनर डेविड वॉर्नर और क्रिस रोजर्स ने पहले विकेट के लिए 109 रन की साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया को ठोस शुरुआत दी। लेकिन इस साझेदारी के टूटते ही ऑस्ट्रेलियाई पारी बिखर गई।

रोजर्स 49 जबकि वॉर्नर 71 रन की बेहतरीन पारी खेलकर आउट हुए। उस्मान ख्वाजा (21) पैर जमाने के बाद अपना विकेट गंवा बैठे।

इसके बावजूद एक समय ऑस्ट्रेलिया तीन विकेट पर 174 रन बनाकर अच्छी स्थिति में आ गया था। लेकिन इसके बाद ब्रॉड ने अपनी घातक गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलियाई पारी को बिखेर दिया।

कप्तान माइकल क्लार्क (21), स्टीवन स्मिथ (02) और शेन वाटसन (02) ज्यादा देर विकेट पर नहीं टिक सके। ब्रैड हैडिन भी चार रन बनाकर पेवेलियन लौट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed