{"_id":"61a86a46553c73283d39a08f","slug":"ashes-series-england-spinner-jack-leach-is-watching-videos-of-ravindra-jadeja-to-beat-australian-batters-in-upcoming-ashes-series","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ashes Series: ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को मात देने के लिए जैक लीच देख रहे जडेजा के वीडियो, आठ दिसंबर से शुरू होगा घमासान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Ashes Series: ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को मात देने के लिए जैक लीच देख रहे जडेजा के वीडियो, आठ दिसंबर से शुरू होगा घमासान
Thu, 02 Dec 2021 12:10 PM IST
ओम. प्रकाश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Thu, 02 Dec 2021 12:10 PM IST
सार
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज की शुरुआत होने में कुछ दिन बाकी हैं। ऐसे में इंग्लैंड के स्पिनर जैक लीच अपनी गेंदबाजी को अधिक धारदार बना रहे हैं। वह भारत के रवींद्र जडेजा के वीडियो देखकर अपनी बॉलिंग में निखार ला रहे हैं।
विज्ञापन
इंग्लैंड के स्पिनर जैक लीच
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
विज्ञापन
इंग्लैंड की टीम एशेज सीरीज खेलने ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है। दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज शुरू होने में एक हफ्ते से भी कर समय बचा है। ऐसे में इंग्लिश टीम के स्पिन गेंदबाज जैक लीच कंगारू बल्लेबाजों को चुनौती देने के लिए अपनी गेंदबाजी को अधिक धारदार बना रहे हैं। बीते साल भारत को ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जिताने में रवींद्र जडेजा ने अहम भूमिका निभाई थी। उनके इस प्रदर्शन को देखकर जैक लीच काफी प्रभावित थे। अब वह जडेजा की तरह गेंदबाजी करने के लिए उनके वीडियो देख रहे हैं। बीते कुछ वर्षों में इंग्लैंड की टीम एशेज जीतने में नाकाम रही है।
ऑस्ट्रेलिया में अभी तक नहीं खेला टेस्ट
अपने टेस्ट करियर में 16 मैच खेलने वाले जैक लीच ने अभी तक ऑस्ट्रेलिया में एक भी टेस्ट मैच नहीं खेला है। जडेजा के बारे में लीच ने कहा, मुझे नहीं लगता कि जडेजा जिस तरह से गेंदबाजी भारत में करते हैं उससे अलग गेंदबाजी ऑस्ट्रेलिया में की, जडेजा उसी अंदाज में बॉलिंग की और कामयाब रहे। लीच ने आगे कहा कि वह ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लियोन से काफी प्रभावित हैं और वह इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि ऑफ स्पिनर यहां की परिस्थितियों में कैसे गेंदबाजी करता है।
विज्ञापन
नाथन लियोन की तारीफ की
जैक लीच ने आगे कहा कि मैं काफी अरसे से लियोन को बॉलिंग करते देख रहा हूं और वह काफी कारगर स्पिनर हैं। उनकी खासियत यह है कि जहां गेंद स्पिन भी नहीं होती है वह उन पिचों पर अतिरिक्त उछाल प्राप्त कर लेते हैं। लीच के मुताबिक मैं ऐसी ही गेंदबाजी करने के बारे में सोच रहा हूं। वहीं, टीम में बेन स्टोक्स के जुड़ने के बाद उन्होंने कहा कि उनके आने मजबूती मिलेगी। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का पहला मैच 8 दिसंबर से ब्रिस्बेन में खेला जाएगा।
विज्ञापन