{"_id":"6193ed8fae95a479f34da2a2","slug":"ashes-series-after-winning-the-t20-world-cup-australia-s-team-reached-brisbane-by-special-plane-england-also-reached-to-play-ashes","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशेज सीरीज: टी-20 विश्व कप जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम विशेष विमान से ब्रिस्बेन पहुंची, इंग्लैंड भी एशेज खेलने पहुंची","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
एशेज सीरीज: टी-20 विश्व कप जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम विशेष विमान से ब्रिस्बेन पहुंची, इंग्लैंड भी एशेज खेलने पहुंची
Tue, 16 Nov 2021 11:13 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:13 PM IST
सार
दोनों टीमों के सदस्य गोल्ड कोस्ट में एकांतवास पर जाने से पहले कोविड-19 दिशा-निर्देशों का पालन करें। इसके लिए विशेष विमान की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
एशेज के लिए दोनों टीमें पहुंच चुकी हैं।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड के विभिन्न प्रारूपों में खेलने वाले खिलाड़ियों के लिए की यात्रा बेहद दिलचस्प रही। वे उसी विमान से यहां पहुंचे जिसमें टी20 विश्व चैंपियन और उनके चिर प्रतिद्वंद्वी ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाड़ी सवार थे।
जोस बटलर, जॉनी बेयरस्टो, डेविड मलान, क्रिस वोक्स और मार्क वुड जैसे खिलाड़ी और इंग्लैंड की कोचिंग टीम के सदस्य एशेज सीरीज के लिए मंगलवार को चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के साथ ही विशेष विमान से यहां पहुंचे।
दोनों टीमों के सदस्य गोल्ड कोस्ट में एकांतवास पर जाने से पहले कोविड-19 दिशा-निर्देशों का पालन करें। इसके लिए विशेष विमान की व्यवस्था की गई थी।
एशेज जीतने के बाद कोच पद छोड़ सकते हैं लैंगर: क्लार्क
पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क को लगता है कि हाल में टी20 विश्व कप का खिताब हासिल करने के बाद अगर ऑस्ट्रेलिया एशेज जीत लेता है तो मुख्य कोच जस्टिन लैंगर अपना पद छोड़ देंगे। लैंगर को 2018 में गेंद से छेड़छाड़ विवाद के बाद मुख्य कोच नियुक्त किया गया था। उनके रहते हुए टीम ने पहली बार टी20 विश्व कप जीता।
विज्ञापन
क्लार्क ने कहा, ‘वह चाहते थे कि ऑस्ट्रेलिया दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम बने। वह चाहते थे कि हम ऐसी क्रिकेट खेलें जिस पर उन्हें गर्व हो और हमने अभी-अभी विश्व कप जीता है। अगर हम एशेज भी जीत जाते हैं तो फिर वह उन सब चीजों को हासिल कर लेंगे जिसके लिए उन्होंने यह पद संभाला था। मैं जितना लैंग (लैंगर) को जानता हूं वह गलत कारणों के लिए कोच नहीं बने रहेंगे।’