{"_id":"e14e2508ff45596b960878bab85d8370","slug":"ashes-series-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेलबर्न टेस्टः पीटरसन की फिफ्टी ने इंग्लैंड को संभाला ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मेलबर्न टेस्टः पीटरसन की फिफ्टी ने इंग्लैंड को संभाला
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 26 Dec 2013 09:11 PM IST
विज्ञापन
एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन इंग्लैंड ने छह विकेट पर 226 रन बना लिए हैं। स्टंप के समय केविन पीटरसन 67 और टिम ब्रेसनन एक रन बनाकर क्रीज पर बने हुए थे।
विज्ञापन
मेलबर्न में हो रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले इंग्लैंड को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया।
टेस्ट सीरीज में 0-3 से पिछड़ी इंग्लैंड टीम की शुरुआत अच्छी रही और पहले विकेट के लिए कप्तान एलिस्टर कुक (27) और माइकल कारबेरी (38) ने 48 रनों की साझेदारी की। पीटर सिडल ने कुक को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा।
विज्ञापन
ओपनर कारबेरी के बाद जोई रुट (24) भी सस्ते में आउट हो गए।
पढ़ें- पाक बल्लेबाज ने दिलशान को धक्का मारा तो लगा जुर्माना
विज्ञापन
केविन पीटरसन एक छोर पर खड़े रहे लेकिन नियमित अंतराल पर इंग्लैंड विकेट खोते चला गया। रुट के बाद इयान बेल (27), बेन स्ट्रोक्स (14) और जॉनी बैरेस्ट्रो (10) भी कुछ खास नहीं कर सके।
ऑस्ट्रेलिया की ओर से तेज गेंदबाज रेयान हैरिस और मिचेल जॉनसन को 2-2 सफलता मिली। जबकि पीटर सिडल और शेन वॉटसन को 1-1 विकेट मिला।
पढ़ें- इस बेस्ट ऑलराउंडर ने टेस्ट से लिया संन्यास
पांच मैचों की सीरीज के पहले तीनों मैच जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज पर कब्जा जमा लिया है।