फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ashes Series 2021 Ahead of the second Test Adelaide Australia suffered a major setback fast bowler Josh Hazlewood out due to injury

ऑस्ट्रेलिया को झटका: एडिलेड डे/नाइट टेस्ट में नहीं खेलेंगे जोश हेजलवुड, जानें क्या है वजह

Sun, 12 Dec 2021 03:03 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Sun, 12 Dec 2021 03:03 PM IST
सार

कंगारू टीम के स्टार गेंदबाज जोश हेजलवुड इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में नहीं खेलेंग। उन्होंने ब्रिस्बेन टेस्ट में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट लिए थे। एडिलेड में खेले जाने वाले डे/नाइट मैच में उनका न खेलना ऑस्ट्रेलिया के लिए झटका माना जा रहा है। 

विज्ञापन
Ashes Series 2021 Ahead of the second Test Adelaide Australia suffered a major setback fast bowler Josh Hazlewood out due to injury
जोश हेजलवुड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशेज सीरीज के तहत खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा झटका लगा है। कंगारू टीम के स्टार गेंदबाज जोश हेजलवुड दूसरे मुकाबले से बाहर हो गए हैं। वह चोट की वजह से 16 दिसंबर से एडिलेड में खेले जाने वाले डे/नाइट टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके पीठ में दर्द है इसलिए उन्होंने दूसरे टेस्ट से दूर रहने का फैसला किया है। उनकी जगह झाय रिचर्डसन को टीम में शामिल किए जाने की उम्मीद है। हालांकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से अभी तक जोश हेजलवुड के रिप्लेसमेंट का एलान नहीं किया गया है। 

विज्ञापन


पीठ की दर्द से परेशान हैं हेजलवुड

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हेजलवुड अपने घर सिडनी चले गए हैं। वह जिस फ्लाइट से अपने घर गए उसमें अकेले थे उनके अलावा टीम का दूसरा कोई खिलाड़ी उसमें नहीं था। उन्होंने कप्तान पैट कमिंस को अपनी चोट के बार में सूचना पहले ही दी थी। बिस्बेन में पहला टेस्ट मैच समाप्त होने के बाद कप्तान कमिंस ने कहा था कि हेजलवुड चोटिल हैं और उनकी चोट पर नजर रखी जा रही है। वह अपनी पीठ में दर्द से परेशान हैं।
विज्ञापन


ब्रिस्बेन टेस्ट में ऐसा रहा हेजलवुड का प्रदर्शन

ब्रिस्बेन में खेले गए एशेज सीरीज के पहले मुकाबले में जोश हेजलवुड ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पहली पारी में दो विकेट झटके थे। उन्होंने यह दोनों विकेट 42 रन देकर आउट किए। इसके बाद दूसरी पारी में उन्होंने एक विकेट लिए। इस तरह से उन्होंने पहले टेस्ट में कुल तीन विकेट अपने नाम किए। वहीं अगर उनके टेस्ट करियर की बात की जाए तो हेजलवुड ने अब तक ऑस्ट्रेलिया के लिए 56 टेस्ट मैच खेले हैं जिनमें 215 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की है। टेस्ट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 67 रन देकर 6 विकेट है। दूसरे टेस्ट में उनका न खेलना ऑस्ट्रेलिया के लिए झटका माना जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed