{"_id":"64a4064c00dfa6e3cb0c327d","slug":"ashes-johnny-bairstow-himself-wanted-do-like-alex-carey-in-edgbaston-test-travis-head-discloses-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ashes: एजबेस्टन टेस्ट में खुद जॉनी बेयरस्टो करना चाहते थे एलेक्स कैरी की तरह आउट, ट्रेविस हेड ने खोल दी पोल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Ashes: एजबेस्टन टेस्ट में खुद जॉनी बेयरस्टो करना चाहते थे एलेक्स कैरी की तरह आउट, ट्रेविस हेड ने खोल दी पोल
Tue, 04 Jul 2023 05:15 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Tue, 04 Jul 2023 05:15 PM IST
सार
एलेक्स कैरी द्वारा इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को आउट करने के वाकये ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं। दोनों कप्तान आमने-सामने हुए। दोनों देशों की मीडिया ने एक-दूसरे के खिलाफ लिखा। यहां तक कि दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने भी इस मामले पर बयान दिया।
विज्ञापन
जॉनी बेयरस्टो और ट्रेविस हेड
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज का दूसरा टेस्ट लॉर्ड्स में काफी विवादास्पद रहा। मैच में कई विवाद हुए, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एलेक्स कैरी द्वारा इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को आउट करने के वाकये ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं। दोनों कप्तान आमने-सामने हुए। दोनों देशों की मीडिया ने एक-दूसरे के खिलाफ लिखा। यहां तक कि दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने भी इस मामले पर बयान दिया। इसी बीच, ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने एक ऐसा खुलासा किया है जिसे जानकर सभी हैरान हैं।
दरअसल, बेयरस्टो का एक पुराना फुटेज इंग्लैंड टीम के खिलाफ सोशल मीडिया पर फैल रहा है जिसने उनके दोहरे रवैये को उजागर किया है। ट्रेविस हेड ने हाल ही में एक बातचीत में खुलासा किया है कि बेयरस्टो ने पहले एशेज टेस्ट के दौरान लॉर्ड्स में एलेक्स कैरी की तरह ही आउट करने की धमकी दी थी। उन्होंने एक पॉडकास्ट में कहा, ''मेरी बेयरस्टो से सीरीज के पहले टेस्ट के दौरान इस तरह की बात हुई थी। तब उन्होंने कहा था कि वह बिल्कुल वैसा ही करेंगे।''
हेड ने बेयरस्टो को दिलाय था याद
हेड ने कहा, ''बेयरस्टो ज्यादा खुश नहीं थे। मैंने बेयरस्टो को याद दिलाया कि पिछले हफ्ते एक ओवर के अंत में मैं अपनी क्रीज से बाहर चला गया था। इसके बाद मैंने तुरंत अपना बल्ला वापस घुमाया और उनसे पूछा कि क्या वह स्टंप्स करेंगे तो उन्होंने कहा कि हां कहा था। बेयरस्टो को ऐसा करने की कोशिश करते देखा है और मैंने ऐसा बहुत बार होते देखा है।''
विज्ञापन
क्या था जॉनी बेयरस्टो का मामला?
मैच के पांचवें दिन इंग्लैंड की टीम लक्ष्य का पीछा करने उतरी और कप्तान बेन स्टोक्स ने बेन डकेट के साथ अच्छी साझेदारी कर मैच में अपनी टीम की वापसी कराई। डकेट के आउट होने के बाद जॉनी बेयरस्टो और स्टोक्स ने साझेदारी शुरु की, लेकिन बेयरस्टो दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से स्टंप आउट हो गए। इंग्लैंड की दूसरी पारी के 52वें ओवर की आखिरी गेंद बेयरस्टो ने छोड़ दी और स्टोक्स से बात करने के लिए क्रीज से बाहर निकल गए। यह देख विकेटकीपर कैरी ने गेंद पकड़ी और गिल्लियां बिखेर दीं। नियमों के अनुसार गेंद डेड नहीं थी और ऑस्ट्रेलिया की अपील पर अंपायर ने बेयरस्टो को आउट करार दिया। इस कारण ऑस्ट्रेलियाई टीम की स्टेडियम में जमकर हूटिंग हुई।