{"_id":"61cad765863730037e5fa8f7","slug":"ashes-england-equals-bangladesh-embarrassing-england-players-54-ducks-record-second-time-in-144-years-in-test-cricket","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ashes: इंग्लैंड ने की बांग्लादेश के शर्मनाक रिकॉर्ड की बराबरी, टेस्ट क्रिकेट में 144 साल में दूसरी बार ऐसा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Ashes: इंग्लैंड ने की बांग्लादेश के शर्मनाक रिकॉर्ड की बराबरी, टेस्ट क्रिकेट में 144 साल में दूसरी बार ऐसा
Tue, 28 Dec 2021 06:12 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Tue, 28 Dec 2021 06:12 PM IST
सार
मेलबर्न टेस्ट की दूसरी पारी में उसके बल्लेबाज डेविड मलान, जैक लीच, मार्क वुड और ओली रॉबिंसन खाता नहीं खोल सके। इससे पहले मैच की पहली पारी में ओपनर हसीब हमीद शून्य पर आउट हो गए थे। इंग्लैंड के बल्लेबाज 2021 में 54 बार खाता नहीं खोल सके।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड के लिए साल 2021 निराशाजनक रहा। उसने श्रीलंका के खिलाफ साल के शुरू सीरीज जरूर जीती, लेकिन भारत के खिलाफ भारत में, न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज गंवानी पड़ी है। भारत के खिलाफ सीरीज में भी वह 2-1 से पीछे है। उसने साल समाप्त होने से तीन दिन पहले एक और शर्मनाक रिकॉर्ड बना लिया।
मेलबर्न टेस्ट की दूसरी पारी में उसके बल्लेबाज डेविड मलान, जैक लीच, मार्क वुड और ओली रॉबिंसन खाता नहीं खोल सके। इससे पहले मैच की पहली पारी में ओपनर हसीब हमीद शून्य पर आउट हो गए थे। इंग्लैंड के बल्लेबाज 2021 में 54 बार खाता नहीं खोल सके। यह वाकया टेस्ट इतिहास के 144 साल में दूसरी बार हुआ है। इससे पहले 1998 में उसके बल्लेबाज 54 बार ही शून्य पर पवेलियन लौटे थे।
इंग्लैंड की साल में नौवीं हार
इंग्लैंड की टीम की साल में नौवीं हार है। उसने एक साल में सबसे ज्यादा टेस्ट हारने के मामले में बांग्लादेश के शर्मनाक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। बांग्लादेशी इससे पहले 2003 में नौ टेस्ट हारी थी। इंग्लैंड की टीम मेलबर्न टेस्ट में तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड के आगे नहीं टिक पाई। 32 साल की उम्र में डेब्यू करने वाले बोलैंड ने मैच में सात विकेट लिए।
विज्ञापन
बोलैंड ने की ब्रॉड और तोशैक की बराबरी
बोलैंड ने दूसरी पारी में हसीब हमीद, जो रूट, जैक लीच, जॉनी बेयरस्टो, मार्क वुड और ओली रॉबिंसन को आउट किया। बोलैंड ने इस दौरान एक अनोखे रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। वे सबसे कम गेंदों पर 5 विकेट हॉल लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया इर्नी तोशैक और इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड की बराबरी कर ली। तीनों ने 19 गेंद में 5 विकेट हॉल पूरे कर लिए।
ऑस्ट्रेलिया ने तीन टेस्ट में ही जीत ली सीरीज
ऑस्ट्रेलिया ने मेलबर्न से पहले ब्रिसबेन और एडिलेड टेस्ट में इंग्लैंड को करारी शिकस्त दी थी। पिछले नौ एशेज में यह आठवां अवसर है जब उसने शुरुआती तीन मैच में ही सीरीज पर कब्जा कर लिया। उसने मेलबर्न टेस्ट को सिर्फ 180.4 ओवर में समाप्त कर दिया। उसके घरेलू मैदान पर पिछले 71 साल में सबसे छोटा टेस्ट मैच है।