Ashes 2021: खिलाड़ियों का परिवार बना मुद्दा, ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने बोरिस जॉनसन के इस अनुरोध को ठुकराया
Ashes 2021: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि मैने खिलाड़यों को परिवार के साथ यात्रा करने के विषय में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मॉरिसन से बात की है और उन्होंने इस बात को समझा है। मगर हमारे बीच कोई खास डील नहीं हुई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के उस अनुरोध को ठुकरा दिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि एशेज के दौरान खिलाड़ियों के परिवार को साथ लाने की इजाजत दें। मॉरिसन ने गुरुवार को कहा कि इंग्लैंड के क्रिकेटरों के परिवारों के लिए आगामी एशेज सीरीज के दौरान परिवार को साथ लाने के लिए कोई 'विशेष डील' नहीं होगी। बता दें कि एशेज सीरीज 2021-22 की शुरुआत होने में अब तीन महीने से भी कम का समय बचा है और इंग्लैंड के खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अपने परिवार के साथ जाना चाहते हैं।
आठ दिसंबर से शुरू होगा पहला टेस्ट
दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट ब्रिसबेन में आठ दिसंबर से शुरू होगा। मगर ऑस्ट्रेलिया में इन दिनों कोरोना वायरस के चलते विदेशी यात्रियों पर सख्ती है। ऐसे में ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मौरिसन से आगामी एशेज श्रृंखला के लिए इंग्लैंड के क्रिकेटरों के परिवारों पर लगे यात्रा प्रतिबंध का मुद्दा उठाया। दरअसल, दोनों देशों के प्रधानमंत्री अमेरिका के राजनयिक दौरे के इतर वाशिंगटन डीसी में रात्रिभोज पर मिले, जहां जॉनसन ने सर्दियों में होने वाली इस एशेज सीरीज के बारे में आश्वासन मांगा।
हमारे बीच कोई खास डील नहीं हुई है
जॉनसन ने वाशिंगटन में पत्रकारों से बातचीत में कहा, 'मैने खिलाड़यों को परिवार के साथ यात्रा करने के विषय में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मॉरिसन से बात की है और उन्होंने इस बात को समझा है।उन्होंने कहा, 'वह इस बात से सहमत हैं कि क्रिकेटरों से क्रिसमस के दौरान अपने परिवार से दूर रहने की बात करना बहुत मुश्किल है।' मॉरिसन ने कहा, 'मैं एशेज को आयोजित होते हुए देखना पसंद करूंगा और यही मैंने बोरिस से भी कहा है। मगर हमारे बीच कोई खास डील नहीं हुई है। हालांकि हम चाहते हैं कि टीकाकरण करवा चुके लोग यात्रा कर पाएं।'