{"_id":"5d7d29f98ebc3e01783410bd","slug":"ashes-2019-england-lead-by-382-runs-with-2-wickets-remaining-against-australia","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशेज 2019: डेनली-स्टोक्स का अर्द्धशतक, इंग्लैंड ने हासिल की 382 रन की बढ़त","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
एशेज 2019: डेनली-स्टोक्स का अर्द्धशतक, इंग्लैंड ने हासिल की 382 रन की बढ़त
Sun, 15 Sep 2019 08:09 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 15 Sep 2019 08:09 AM IST
विज्ञापन
बेन स्टोक्स
- फोटो : social media
जोए डेनली (94)और बेन स्टोक्स (67) के अर्द्धशतकों की मदद से इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज के पांचवें टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक आठ विकेट पर 313 रन बना लिए थे। मेजबान टीम की कुल बढ़त 382 रन की हो चुकी थी जबकि उसके चार विकेट शेष थे।
विज्ञापन
पहली पारी में इंग्लैंड को 69 रन की बढ़त हासिल थी। मेजबान टीम सीरीज को 2-2 से बराबरी करने की मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। ऑस्ट्रेलिया ने मैनचेस्टर में हुए चौथा टेस्ट जीतकर एशेज ट्रॉफी पर कब्जा बरकरार रखना सुनिश्चित कर लिया है। अगर अंतिम मैच में ऑस्ट्रेलिया जीत जाती है तो वह 2001 के बाद पहली बार इंग्लैंड की धरती पर टेस्ट सीरीज जीतेगी।
विज्ञापन
इंग्लैंड की टीम तीसरे दिन बिना स्कोर के नौ रन से आगे खेलने उतरी थी। रोरी बर्न्स 20 और कप्तान रूट 21 रन बनाकर आउट हो गए। डेनली और स्टोक्स ने तीसरे विकेट पर 127 रन की साझेदारी की।
विज्ञापन
स्टोक्स को अंतिम सत्र में लियोन ने बोल्ड किया जिन्होंने 115 गेंदों की पारी में पांच चौके और दो छक्के लगाए। स्टोक्स को सात रन पर जीवनदान भी मिला था। डेनली अपने शतक से छह रन पहले सिडल की गेंद पर स्मिथ के हाथों लपके गए। डेनली ने 206 गेंदों में 14 चौके और एक छक्का लगाया।