{"_id":"64149d3b20f2e875010b2508","slug":"arshdeep-singh-joins-kent-to-play-five-first-class-games-on-rahul-dravid-s-advice-2023-03-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Arshdeep Singh: कोच द्रविड़ की सलाह के बाद काउंटी क्रिकेट खेलेंगे अर्शदीप सिंह, इस टीम से जुड़ेंगे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Arshdeep Singh: कोच द्रविड़ की सलाह के बाद काउंटी क्रिकेट खेलेंगे अर्शदीप सिंह, इस टीम से जुड़ेंगे
Fri, 17 Mar 2023 10:32 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 17 Mar 2023 10:32 PM IST
सार
अर्शदीप ने पिछले नवंबर में न्यूजीलैंड में अपना वनडे डेब्यू किया और अब तक भारत के लिए 29 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। अपने करियर में अब तक उन्होंने सात प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 23.84 की औसत और 2.92 की इकॉनमी रेट से 25 विकेट लिए हैं।
विज्ञापन
अर्शदीप सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के युवा बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने कहा कि मुख्य कोच राहुल द्रविड़ की सलाह के बाद उन्होंने काउंटी क्रिकेट में खेलने का फैसला लिया है। वह आगामी इंग्लिश काउंटी सत्र में केंट टीम के साथ पांच फर्स्ट क्लास मैच खेलेंगे।
विज्ञापन
केंट क्लब ने इसकी घोषणा की। केंट क्लब ने कहा कि हम खुश हैं कि अर्शदीप पांच मैचों के लिए हमारे साथ खेलेंगे। इस चैंपियनशिप के मुकाबले जून से जुलाई तक चलेंगे। अर्शदीप ने कहा- मैं इंग्लैंड में लाल गेंद के क्रिकेट में खेलने को लेकर उत्साहित हूं। इंलैंड में मुझे अपने खेल में और सुधार करने का मौका मिलेगा। द्रविड़ ने मुझे काउंटी में खेलने की सलाह दी थी और केंट क्लब के बारे में कहा था कि इसका इतिहास अच्छा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अर्शदीप फिलहाल आईपीएल की तैयारियों में व्यस्त हैं। वह पंजाब किंग्स का प्रतिनिधित्व करते दिखेंगे। पिछले कुछ वर्षों में अर्शदीप ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया है। पिछले साल हुए टी20 वर्ल्ड कप में उनका प्रदर्शन शानदार रहा था।
अर्शदीप ने पिछले नवंबर में न्यूजीलैंड में अपना वनडे डेब्यू किया और अब तक भारत के लिए 29 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। अपने करियर में अब तक उन्होंने सात प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 23.84 की औसत और 2.92 की इकॉनमी रेट से 25 विकेट लिए हैं। वह कंवर शमशेर सिंह, कोच राहुल द्रविड़ और नवदीप सैनी के बाद केंट के लिए खेलने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे।