फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Arjuna Ranatunga Says Cricket Corruption In Sri Lanka Goes Right To The Top

श्रीलंका क्रिकेट पर लगा बड़ा आरोप, रणतुंगा बोले- शीर्ष स्तर तक फैला है भ्रष्टाचार

Wed, 30 May 2018 07:43 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 30 May 2018 07:43 PM IST
विज्ञापन
Arjuna Ranatunga Says Cricket Corruption In Sri Lanka Goes Right To The Top
अर्जुन रणतुंगा

वर्ल्ड कप विजेता कप्तान अर्जुन रणतुंगा ने श्रीलंका क्रिकेट पर बहुत बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि श्रीलंका में भ्रष्टाचार शीर्ष पद तक फैला है। इतना ही नहीं उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद पर मैच फिक्सिंग रोकने में नाकाम रहने का भी आरोप लगाया। गौरतलब है कि रणतुंगा अभी श्रीलंका सरकार में मंत्री हैं। उन्होंने कहा कि श्रीलंका क्रिकेट में भ्रष्टाचार अल-जजीरा द्वारा रविवार को दिखाए गए वृतचित्र में किए गए दावों से कहीं ज्यादा बड़े स्तर पर मौजूद है।           

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने ने कहा कि आरोपों की जांच होनी चाहिए लेकिन यह लंबे समय से चल रहा होगा। उन्होंने कहा, यह ऐसी चीज है जो श्रीलंका में शीर्ष स्तर तक फैली है। यह तो बड़े तालाब में छोटी मछली की तरह है। हमेशा की तरह बड़ी मछली बच जाएगी। इस वृतचित्र में आरोप लगाया गया है कि श्रीलंकाई खिलाड़ी और मैदानकर्मी पिच से छेड़छाड़ के षड्यंत्र में शामिल थे तथा टीम इंडिया और इंग्लैंड और टीम इंडिया और आस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट के दौरान स्पॉट फिक्सिंग की गई थी।     
विज्ञापन

 

Arjuna Ranatunga Says Cricket Corruption In Sri Lanka Goes Right To The Top
अर्जुन रणतुंगा

रणतुंगा ने श्रीलंका क्रिकेट के खिलाफ पिछली शिकायतों का जिक्र करते हुए कहा, 'मैं आईसीसी की भ्रष्टाचार रोधी इकाई से बहुत निराश हूं। वह बीते समय में भी श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष तिलंगा सुमतिपाला पर जुआ खेलने में शामिल होने के लिये आईसीसी नियमों का उल्लघंन करने का भी आरोप लगा चुके हैं। हालांकि इस राजनेता और व्यवसायी ने इन आरोपों से इनकार किया था।

रणतुंगा ने पत्रकारों से कहा, यदि वे यह नहीं देख सकते कि श्रीलंका में क्या हो रहा है तो उन्हें इस भ्रष्टाचार रोधी इकाई में शामिल नहीं होना चाहिए। बता दें कि टीवी समाचार चैनल अल जजीरा ने रविवार को एक वृत्तचित्र में दिखाया था कि एक मैदानकर्मी और एक खिलाड़ी गाले में 2016 में ऑस्ट्रेलिया की श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में 229 रन की हार के दौरान पिच से छेड़छाड़ करने को लेकर कथित तौर पर चर्चा कर रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed