{"_id":"5a2cf4fa4f1c1b8d698c0c66","slug":"arjun-tendulkar-take-four-wicket-against-assam-in-cooch-behar-trophy","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन का धमाकेदार प्रदर्शन, टीम को दिलाई विशाल जीत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन का धमाकेदार प्रदर्शन, टीम को दिलाई विशाल जीत
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
Updated Mon, 11 Dec 2017 08:54 AM IST
विज्ञापन
arjun tendulkar
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कूच बेहार ट्रॉफी में असम और मुंबई के बीच खेले गए मैच में सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मुंबई को जीताने में अहम भूमिका निभाई। अर्जुन ने इस मैच की दूसरी पारी में 15 ओवर डाले और 44 रन देकर तीन अहम विकट झटके।
अर्जुन के इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत मुंबई ने असम पर पारी और 154 रन से जीत दर्ज की और कूच बेहार ट्रॉफी में 7 अंक हासिल किए। इस मैच में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और असम की पहली पारी मात्र 94 रन पर ही ढेर कर दी। असम की ओर से सबसे अधिक रन सौरव साहा ने बनाए, उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली।
असम के 94 रन के जवाब में मुंबई के बल्लेबाजों ने आक्रमक बल्लेबाजी करते हुए 357 रन बनाए। मुंबई की ओर से वरुण लवांडे ने सबसे ज्यादा 118 रन बनाए। वहीं सुवेद पारकर और करन शाह ने अर्धशतकीय पारी खेली।
विज्ञापन
ये भी पढ़ेंः सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन का इस टीम में हुआ सिलेक्शन
असम की दूसरी पारी में भी उसके बल्लेबाजों का फ्लॉप शो जारी रहा और 109 पर ही ऑल आउट हो गई। अर्जुन ने दूसरी पारी में असम के ओपनर दानिश अहमद, सौरव साहा, गुंजनडेका और विकेटकीपर अखिल कोलिता को अपना शिकार बनाया।