फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   arjun tendulkar selected in mumbais under 19 team

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन का इस टीम में हुआ सिलेक्शन

Sun, 10 Sep 2017 03:41 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Sun, 10 Sep 2017 03:41 PM IST
विज्ञापन
arjun tendulkar selected in mumbais under 19 team
सचिन तेंदुलकर और अर्जुन तेंदुलकर - फोटो : twitter
क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का मुंबई की अंडर-19 में चयन हो गया है, जो बड़ौदा में जेवाय लेले ऑल इंडिया अंडर-19 इनविटेशनल वन-डे टूर्नामेंट में खेलेगी। 17 साल के अर्जुन को हाल ही में इंग्लैंड टीम के साथ नेट्स पर अभ्यास करते देखा गया था। बता दें कि अर्जुन अंडर-14 और अंडर-16 टीम स्तर पर भी खेल चुके हैं।
विज्ञापन


हाल ही में जानने को मिला था कि अर्जुन ने इंग्लैंड के क्रिकेटर को प्रभावित किया था। अर्जुन ने एक यॉर्कर गेंद डाली थी, जिस पर इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो परेशान हो गए थे। युवा तेज गेंदबाज ने नेट्स पर कई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटरों को गेंदबाजी की है। अर्जुन को हाल ही में इंग्लैंड के गेंदबाजी कोच ओटिस गिब्सन से गेंदबाजी की सलाह मिली थी। यही नहीं, अर्जुन को इंग्लैंड की रन मशीन एलिस्टर कुक से भी बातचीत करते देखा गया था।
विज्ञापन


एमसीसी के प्रवक्ता ने ईएसपीएन क्रिकइंफो से बातचीत करते हुए कहा, 'अर्जुन यहां लगातार अभ्यास सत्र में हिस्सा लेते हैं। इसलिए उन्हें इंग्लैंड टीम के बल्लेबाजों को अभ्यास कराने के लिए आमंत्रित किया गया था।'
विज्ञापन
विज्ञापन

arjun tendulkar selected in mumbais under 19 team
अर्जुन तेंदुलकर - फोटो : ESPN

पाकिस्तान के पूर्व महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने भी अर्जुन की तारीफ की थी। वसीम और अर्जुन की मुलाकात कुछ वर्ष पहले आईपीएल में हुई थी। तब अकरम ने कहा था, अर्जुन किसी भी 15 साल के क्रिकेटर की तरह काफी उत्साहित था। मैंने उसे फिटनेस और कलाई की पोजीशन को लेकर कुछ टिप्स दी थी। मैंने उसे बताया था कि दाएं हाथ के बल्लेबाज को कैसे परेशान किया जा सकता है। मैंने उसे तीन महीनों तक इसका अभ्यास करने की सलाह दी और फिर वादा किया कि और क्या तरकीबें सीखाऊंगा।'

बता दें कि टूर्नामेंट की शुरुआत 16 सितंबर को होगी जो 23 सितंबर तक होगा।

मुंबई की अंडर-19 टीम इस प्रकार है-

अग्नि चोपड़ा, दिव्यांश सक्सेना, भूपेन ललवानी, अंज्दीप लाड, सागर छाबरिया, शोएब खान, सत्यलक्ष्य जैन, वेदांत मुरकर, ध्रुव ब्रिड, तनुश कोटियन, नकुल मेहता, फरहान काजी, अथर्व अन्कोलेकर, अभिमन्यु वशिष्ट, अर्जुन तेंदुलकर, सक्षम पराशर, सक्षम झा, सिल्वेस्टर डिसूजा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed