फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   arjun tendulkar gets four wicket against railways in cooch behar trophy

सचिन के बेटे अर्जुन ने किया कमाल, इस टीम के बल्लेबाजों पर ढहाया कहर

Tue, 19 Dec 2017 11:18 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Tue, 19 Dec 2017 11:18 AM IST
विज्ञापन
arjun tendulkar gets four wicket against railways in cooch behar trophy
अर्जुन तेंदुलकर - फोटो : File
क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर का नाम उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर लगातार रोशन कर रहे हैं। अंडर-19 कूच बेहार ट्रॉफी इंटर स्टेट क्रिकेट टूर्नामेंट में अर्जुन ने घातक गेंदबाजी करते हुए रेलवे के खिलाफ 36 रन देकर 4 विकेट लिए। 
विज्ञापन


मुंबई के सचिन जिमखाना में खेले जा रहे मुंबई और रेलवे के बीच मैच में मुंबई ने अपनी पहली पारी में यशस्वी जैस्वाल के 218 रन की मदद से 389 रन बनाए। मुंबई 389 रन का जवाब देने उतरे रेलवे बल्लेबाज ताश के पत्तों की तरह ढह गए और पहली पारी में मात्र 150 रन पर ही समिट गई। मुंबई की ओर से सबसे ज्यादा विकेट अभिमन्यु वशिष्ठ ने लिए। अभिमन्यु ने मात्र 30 रन देकर रेलवे के आठ बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। 
विज्ञापन


मुंबई ने मैच में रेलवे को फॉलोऑन पर खेलने के लिए मजबूर किया। पहली ही पारी तरह रेलवे के बल्लेबाज दूसरी पारी में भी फेल साबित हुए और दिन का खेल खत्म होने तक 124 रन पर सात बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। रेलवे अभी भी इस मैच में मुंबई से 115 रन पीछे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन का इस टीम में हुआ सिलेक्शन


रेलवे की दूसरी पारी में अर्जुन ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके। इस टूर्नामेंट में इससे पहले भी अर्जुन असम के खिलाफ बॉल से शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। 

बता दें कि अर्जुन के पिता सचिन भी एक फास्ट बॉलर बनना चाहते थे और इसके लिए वो एमआरएफ पेस अकेडमी भी गए थे। लेकिन माजूदा कोच डेनिस लिली ने उन्हें बैटिंग पर फोकस करने के लिए कहा था। लगता है सचिन के तेज बॉलर का सपना उनका बेटा अर्जुन पूरा करेगा। अर्जुन अपने पिता सचिन से हाइट में उनसे लंबे हैं और माना जा रहा है कि वो फास्ट बॉलर बन सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed